Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand News: रांची के रातू में पैदल चल रहे लोगों को एसयूवी ने रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक बच्चा गंभीर
    Crime

    Jharkhand News: रांची के रातू में पैदल चल रहे लोगों को एसयूवी ने रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक बच्चा गंभीर

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रातू थाना क्षेत्र के गोविंदनगर के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल चल रहे तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है. मृतकों में तिलता निवासी गोपीचंद शाह (75) और उनकी पत्नी राजमणी देवी (70) शामिल हैं. वहीं उनके 12 साल के नाती प्रियांशु की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सीएचसी में डॉ सुजीत कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया है.

    मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने रातू थाना में एसयूवी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी अनुसार गोपीचंद शाह समेत उनकी पत्नी अपने नाती को साथ लेकर रांची जाने के लिए घर से निकले थे. सभी सड़क किनारे पैदल चल रहे थे. उसी वक्त गोविंदनगर से चालक एसयूवी लेकर निकला और तिलता ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराया, फिर पैदल चल रहे तीनों को रौंदते हुए फरार हो गया. इस हादसे में गोपीचंद की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राजमणि देवी और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गये.

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    आनन-फानन में वृद्धा को रातू सीएचसी ले जाया गया. वहां से उन्हें रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गयी. वहीं बालक का पैर टूट गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है. एसयूवी किसकी थी, पुलिस यह पता लगा रही है. देर शाम तक वाहन चालक की तलाश की जा रही थी.

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    husband and wife died Jharkhand news one child is critical SUV ran over pedestrians in Ratu Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026

    TATA WORKES UNION NEWS: संविधान से उपर है टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी! ग्रेड रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट होने वाले TWU डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह अब ड्यूटी रिलीज़ और यूनियन की कार जैसी सुविधाएं भी छोड़ेंगे: अरविंद पांडे

    April 20, 2026

    Hot Weather School Timing Change : बढती गर्मी को लेकर सरकार ने बदला स्कूलों का समय, 8 तक की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक, 09 से 12 तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group