Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
    Breaking News

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. खाद्य व पेय पदार्थों की ऑनलाइन ऑर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने के साथ अपने ऐप के ‘हेल्प’ खंड में ‘फूड सेफ्टी’ चैनल सोमवार को शुरू किया। इसके जरिये ग्राहक अपने ऑर्डर से जुड़ी खाद्य सुरक्षा संबंधी किसी भी चिंता या शिकायत की जानकारी दे सकेंगे।
    यह कदम महाराष्ट्र जैसे राज्यों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्यभर में कथित तौर पर की गई कार्रवाई और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद खाद्य सुरक्षा पर फिर से बढ़े ध्यान की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

    ग्राहक 7948231850 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐप में बनाए गए समर्पित खंड के जरिये ग्राहक संक्षिप्त संदेश के साथ अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं और संबंधित तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं। शिकायत की स्थिति जानने के लिए उन्हें एक टिकट नंबर मिलेगा।

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    स्विगी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए समर्पित हेल्पलाइन पर फोन करने वाले उपयोगकर्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भी भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिये वे समस्या से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी और तस्वीरें साझा कर सकेंगे।

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    दोनों ही मामलों में स्विगी की खाद्य सुरक्षा आश्वासन टीम प्राथमिकता के आधार पर उठाए गए मामलों की समीक्षा करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कारोबार अधिकारी सिद्धार्थ भाकू ने कहा, ‘‘हम खाद्य सुरक्षा के मामले में अपने रेस्तरां साझेदारों के साथ लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही, हम ग्राहकों के लिए अपनी चिंताओं को साझा करने के तरीकों को और मजबूत कर रहे हैं। ग्राहकों की प्रतिक्रिया हमेशा हमारे काम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। संपर्क के ये अतिरिक्त माध्यम हमें जहां भी कोई कमी होगी, उसे पहचानने तथा दूर करने में और मदद करेंगे।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    customers can register their complaints by calling 7948231850 Swiggy has issued a helpline number for food complaints Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    September 9, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 500.25 अंक फिसलकर 75,060.61 पर

    September 9, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur SIR: अब अफगानी भी बन गए मतदाता, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पकड़े गए आसिल, असलम और इब्राहिम

    September 9, 2026

    Swiggy ने खाने की शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ग्राहक 7948231850 पर फोन कर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

    September 9, 2026

    National Stock Exchange: एनएसई का 30,000 करोड़ रुपये का IPO 18 सितंबर को आने की उम्मीद

    September 9, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 500.25 अंक फिसलकर 75,060.61 पर

    September 9, 2026

    BJP Protest: भाजपा का छह जिलों में प्रदर्शन, अभ्यर्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग में और मधु कोड़ा ने जमशेदपुर में किया नेतृत्व

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group