Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TAC Meeting Boycott: टीएसी की बैठक का बहिष्कार करेगी भाजपा, चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर लगाये यह आरोप
    Breaking News

    TAC Meeting Boycott: टीएसी की बैठक का बहिष्कार करेगी भाजपा, चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर लगाये यह आरोप

    News DeskBy News DeskMay 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने जनजातीय सलाहकार समिति (TAC) की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है, क्योंकि झामुमो-नीत सरकार ने कथित तौर पर परंपरा की अवहेलना की है. यह बैठक बुधवार को रांची में होने वाली है. सोरेन ने कहा, झारखंड के राज्यपाल की अध्यक्षता में टीएसी गठित करने की परंपरा रही है, लेकिन राज्य सरकार ने इस परंपरा की अवहेलना की है. इसलिए भाजपा ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है.
    जनजातीय समिति आमतौर पर मूल निवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है.भाजपा विधायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यद्यपि समिति का गठन जनजातीय समुदायों के हित में निर्णय लेने और सरकार को सलाह देने के लिए किया गया, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ऐसी बैठकों में कोई महत्वपूर्ण परिणाम नहीं निकला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास ‘‘जनजातीय समिति में बहुमत का प्रतिनिधित्व है। फिर भी, आदिवासी समाज के कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जो सरकार के अनिर्णायक रवैये को दर्शाता है.
    सोरेन ने दावा किया, ‘निर्धारित टीएसी बैठक का पहला एजेंडा आदिवासी बहुल गांवों में शराब की दुकानें और बार खोलने के लिए लाइसेंस प्रदान करना है. उन्होंने कहा, मैंने अपना सामाजिक जीवन नशारोधी अभियान से शुरू किया है. इसलिए मैं बैठक में शामिल नहीं हो सकता, क्योंकि शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी. सोरेन ने आशंका व्यक्त की कि इस तरह के कदम से झारखंड की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस जाएगी.

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai Soren made these allegations against Hemant government TAC Meeting Boycott: BJP will boycott TAC meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026

    2027 के लिए BJP की बड़ी रणनीति, Gen-Z को साधने की कोशिश, संगठन को और मजबूत करने पर जोर

    August 30, 2026

    Jharkhand: 2.20 करोड़ रुपये कीमत का 443 किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group