Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TATA Group Announcement: टाटा समूह पांच वर्षों में पांच लाख विनिर्माण नौकरियां सृजित करेगा, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की घोषणा
    Breaking News

    TATA Group Announcement: टाटा समूह पांच वर्षों में पांच लाख विनिर्माण नौकरियां सृजित करेगा, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह अगले पांच साल में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों में विनिर्माण क्षेत्र में पांच लाख नौकरियों का सृजन करेगा. भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन (आईएफक्यूएम) द्वारा यहां आयोजित संगोष्ठी में टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि भारत विकास की नीति के बिना विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता.
    उन्होंने कहा, ‘सेमीकंडक्टर में हमारे (टाटा समूह के) निवेश, प्रीसीजन मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबली, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों में हमारे निवेश के बीच मुझे लगता है कि हम अगले पांच वर्षों में पांच लाख विनिर्माण नौकरियों का सृजन करेंगे. असम में समूह के आगामी सेमीकंडक्टर संयंत्र तथा इलेक्ट्रिक वाहनों व बैटरी के लिए अन्य नई विनिर्माण इकाइयों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘हम कई संयंत्र स्थापित कर रहे हैं. उन्होंने इन पहलों में सरकार के समर्थन की सराहना की और विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन की आवश्यकता पर बल दिया.
    चंद्रशेखरन ने कहा, ‘यदि हम विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन नहीं कर सकते तो हम विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकते, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हर महीने 10 लाख लोग कार्यबल में आ रहे हैं. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘हमें 10 लाख नौकरियां सृजित करने की जरूरत है. उन्होंने सेमीकंडक्टर जैसे नए युग के विनिर्माण के महत्व पर जोर दिया जो हर एक रोजगार के लिए आठ से दस अप्रत्यक्ष नौकरियों उत्पन्न करता है.

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chairman N Chandrasekaran announced Tata Group will create five lakh manufacturing jobs in five years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    June 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Jamshedpur News :भगवान श्रीकृष्ण संग रूकमणी विवाह की कथा सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु,बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का छठवां दिन

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group