Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group की एयरलाइन Air India में विमान हादसे के बाद गहराया संकट, लंदन-पेरिस की उड़ानें रद्द; सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में भी गड़बड़ी
    Breaking News

    Tata Group की एयरलाइन Air India में विमान हादसे के बाद गहराया संकट, लंदन-पेरिस की उड़ानें रद्द; सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में भी गड़बड़ी

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai  एअर इंडिया की उड़ानों में मुश्किलें जारी हैं. साढ़े तीन साल पहले टाटा समूह द्वारा एयरलाइन को खरीदे जाने के बाद यह सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है. मंगलवार को विभिन्न कारणों से लंदन और पेरिस के लिए इसकी उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसके अलावा, सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को बीच में ही विमान से उतरना पड़ा. विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याएं पाए जाने के बाद एअर इंडिया ने दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द कर दी, जबकि विमान की अनुपलब्धता के कारण अहमदाबाद-लंदन उड़ान रद्द की गई. इसके अलावा, एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार सुबह इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया. सेवा में यह व्यवधान ऐसे समय में हुआ है जब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि 12 जून को लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान अहमदाबाद से रवाना होने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त क्यों हो गई थी. इस हादसे में विमान में सवार और जमीन पर मौजूद 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

    इस घटना से एयरलाइन और उसके मालिक टाटा समूह को गहरा झटका लगा है, जो लक्जरी कारों से लेकर नमक और सॉफ्टवेयर के साथ-साथ आईफोन तैयार करने पर गर्व करता है. एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से पेरिस जाने वाली उड़ान एआई143 को रद्द कर दिया गया है क्योंकि अनिवार्य उड़ान-पूर्व जांच में एक समस्या सामने आई है, जिसे फिलहाल सुलझाया जा रहा है. विमानन कंपनी ने उड़ान-पूर्व जांच के दौरान सामने आई समस्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया.

    एअर इंडिया ने कहा कि हालांकि, पेरिस के चार्ल्स डी गॉल (सीडीजी) हवाई अड्डे पर रात्रि परिचालन पर प्रतिबंध के तहत उड़ान के आने के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया है. एअर इंडिया ने कहा कि वह यात्रियों को होटल में आवास की सुविधा प्रदान कर रही है और यात्रा रद्द करने पर पूर्ण धन वापसी या उड़ान पुनर्निर्धारण की पेशकश भी कर रही है. विमानन कंपनी ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान मंगलवार को विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दी गई. यह उड़ान 12 जून को एआई-171 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नए कोड के साथ संचालित हो रही थी.

    एअर इंडिया ने इस दावे से इनकार किया कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द हुई. कंपनी ने कहा कि उसने प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है और यात्रा रद्द करने पर पूर्ण धन वापसी या यात्रा कार्यक्रम पुनर्निर्धारण की पेशकश की है.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे तक जाने वाली एआई-159 उड़ान रद्द कर दी गई है. विमान को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरनी थी. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि अहमदाबाद से गैटविक (लंदन) जाने वाली उड़ान एआई-159 को आज (मंगलवार) रद्द कर दिया गया है, क्योंकि विमान उपलब्ध नहीं था. यह हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और अतिरिक्त एहतियाती जांच के कारण हुआ, जिसके कारण विमानों को सामान्य से अधिक समय लग रहा है, न कि किसी तकनीकी खराबी के कारण, जैसा कि दावा किया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    flights to London Paris cancelled; San Francisco-Mumbai flight also disrupted Tata Group's airline Air India faces deep crisis after plane crash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group