Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors Bonous: टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस, अधिकतम 87,543 रुपये मिलेंगे, हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की भी होगी बहाली
Breaking News

Tata Motors Bonous: टाटा मोटर्स में 14.03% बोनस, अधिकतम 87,543 रुपये मिलेंगे, हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की भी होगी बहाली

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को बोनस समझौता पर मुहर लग गयी. प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किया गया. समझौते के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को 14.03 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में अधिकतम 87,543 रुपये और औसतन 53,787 रुपये का भुगतान होगा। करीब 8,000 स्थायी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। समझौते के अनुसार बोनस की राशि 1 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सुपरनेशन के सदस्यों को 15,791 रुपये की राशि देने पर भी सहमति बनी है।

पिछले वर्ष से 1.73% अधिक बोनस मिला है.  पिछले साल 12.3 प्रतिशत बोनस मिला था। उस समय अधिकतम बोनस राशि 75,223 रुपये और औसत बोनस 50,160 रुपये था। इस वर्ष बोनस प्रतिशत के साथ अधिकतम और औसत भुगतान राशि में भी वृद्धि हुई है। बोनस समझौते के साथ रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी सहमति बनी है। इसके तहत हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की बहाली की जाएगी। अप्रेंटिसशिप के बाद डिप्लोमा कराने और इसके पश्चात स्थायीकरण का प्रावधान किए जाने की जानकारी यूनियन ने दी है।

Tata Steel को राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स, आयकर अपीलीय अधिकरण ने कंपनी के पक्ष में दिया निर्णय

कंपनी गेट से निकला जुलूस, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
समझौता संपन्न होने के बाद कंपनी गेट से जुलूस निकाला गया। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह खुले वाहन पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ कंपनी से निकले। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। जुलूस शाम करीब सात बजे यूनियन कार्यालय पहुंचा।

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

इसके बाद यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बोनस समझौते की जानकारी दी। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बोनस के साथ मजदूर हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति बनी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel को राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स, आयकर अपीलीय अधिकरण ने कंपनी के पक्ष में दिया निर्णय

September 30, 2026

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

September 30, 2026

Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर 100 से अधिक वाहनों की मिली 55 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार, स्पीडगन से जांच कर काटा चालान

September 30, 2026
Recent Post

Tata Steel को राहत, अब नहीं देना होगा ₹427 करोड़ का टैक्स, आयकर अपीलीय अधिकरण ने कंपनी के पक्ष में दिया निर्णय

September 30, 2026

Jharkhand: खजूर के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे, मधुमक्खियों के हमले में महिला और उसके तीन साल के नाती की मौत

September 30, 2026

Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर 100 से अधिक वाहनों की मिली 55 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार, स्पीडगन से जांच कर काटा चालान

September 30, 2026

CISF के हेड कांस्टेबल ने बहस के बाद अपनी सर्विस राइफल से की गोलीबारी, सहायक कमांडेंट समेत 4 की मौत, आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026

Jamshedpur: पुलिस चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार को पकड़ा, दो युवक और दो युवतियां मिलीं, तलाशी में 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड और शराब की बोतलें बरामद

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group