Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, जानें शेयर का भाव
Breaking News

Tata Motors ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका, जानें शेयर का भाव

News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा मोटर्स ने इटली की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप के सभी साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर की दर से स्वैच्छिक नकद निविदा पेशकश शुरू की है। इस पेशकश के तहत इवेको का मूल्यांकन करीब 3.82 अरब यूरो किया गया है। टाटा मोटर्स और इवेको ग्रुप ने शुक्रवार को संयुक्त घोषणा में कहा कि यह पेशकश टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बी.वी. के जरिये की जा रही है। शेयरधारकों के लिए पेशकश स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक होगी।

प्रति साधारण शेयर 14.10 यूरो की पेशकश कीमत लाभांश सहित है। यह लेनदेन इवेको के प्रस्तावित अधिग्रहण की दिशा में टाटा मोटर्स का नवीनतम कदम है। इटली के बाजार नियामक कंसोब ने पेशकश दस्तावेज को मंजूरी दे दी है, जिससे शेयरधारकों के लिए पेशकश स्वीकार करने की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से लेनदेन का समर्थन किया है और शेयरधारकों से पेशकश स्वीकार करने की सिफारिश की है। निदेशक मंडल ने शेयरधारकों से 16 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित असाधारण आम बैठक में पेशकश से संबंधित प्रस्तावों के पक्ष में मतदान करने की भी सिफारिश की है।

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

इवेको के सबसे बड़े शेयरधारक एक्सोर एन.वी. ने पेशकश का समर्थन करने की अपरिवर्तनीय प्रतिबद्धता जताई है। वह इवेको के करीब 27.06 प्रतिशत साधारण शेयरों और कुल 43.19 प्रतिशत मतदान अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी हिस्सेदारी पेशकश के तहत बेचने को तैयार है।

पेशकश कुछ सामान्य शर्तों के अधीन है, जिनमें कम से कम 95 प्रतिशत साधारण शेयरों की स्वीकृति शामिल है। हालांकि, यदि शेयरधारक असाधारण आम बैठक में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं, तो यह न्यूनतम सीमा स्वतः घटकर 80 प्रतिशत हो जाएगी। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गिरिश वाघ ने कहा कि दोनों कंपनियों की ताकत, क्षमताओं और बाजार में मौजूदगी को एक साथ लाकर अधिक मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वाणिज्यिक वाहन कारोबार खड़ा करने का अवसर है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group