Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स पुराने ट्रक-बस बदलने पर छूट देने की सरकारी योजना में शामिल, नये वाहन लेने पर शोरूम कीमत पर 8 प्रतिशत की मिलेगी छूट
    Breaking News

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पुराने ट्रक-बस बदलने पर छूट देने की सरकारी योजना में शामिल, नये वाहन लेने पर शोरूम कीमत पर 8 प्रतिशत की मिलेगी छूट

    News DeskBy News DeskJune 19, 2026Updated:June 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  टाटा मोटर्स पुराने ट्रकों और बसों को बदलने के लिए छूट प्रदान करने की सरकार की योजना में शामिल हो गई है। एक अधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रकों और बसों को बदलने की भारत सरकार की योजना के तहत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और टाटा मोटर्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, वाहन विनिर्माता कंपनी इस योजना के अंतर्गत खरीदे जाने वाले पात्र ट्रकों और बसों की शोरूम कीमत पर आठ प्रतिशत की छूट प्रदान करेगी। बयान में आगे कहा गया कि इलेक्ट्रिक वाहन के लिए यह छूट उसी श्रेणी के सकल वाहन वजन वाले आंतरिक दहन इंजन यानी पेट्रोल/डीजल वाहन पर लागू होने वाली राशि के बराबर होगी।

    आधिकारिक बयान के मुताबिक, भाग लेने वाले मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) द्वारा दी जाने वाली आठ प्रतिशत की छूट के अलावा, केंद्र सरकार पांच साल की अवधि के लिए पांच प्रतिशत ब्याज सहायता और निश्चित मासिक ईंधन कूपन प्रदान करेगी। इसमें कहा गया कि भाग लेने वाली राज्य सरकारें इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत तक छूट और पंजीकरण शुल्क में छूट भी देंगी।

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Motors टाटा मोटर्स पुराने ट्रक-बस बदलने पर छूट देने की सरकारी योजना में शामिल नये वाहन लेने पर शोरूम कीमत पर आठ प्रतिशत की मिलेगी छूट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026

    Yoga Day: कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री ने मुद्राएं सुधारने में की मदद

    June 21, 2026

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026
    Recent Post

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    June 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group