Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव
    Breaking News

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    News DeskBy News DeskJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरीश वाघ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्यिक वाहन (सीवी) क्षेत्र में मांग पर पश्चिम एशिया युद्ध के प्रभाव, विशेषकर डीजल कीमतों में वृद्धि, का अल्पकालिक असर पड़ेगा। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में मांग के एकल अंक में बढ़ने की उम्मीद है और भारत की व्यापक आर्थिक वृद्धि दीर्घकाल में इस प्रभाव से उबरने में मदद करेगी।

    ईंधन कीमतों में वृद्धि और जिंसों की लागत बढ़ने को ‘‘चक्रीय प्रतिकूल कारक’’ बताते हुए वाघ ने कहा कि इनसे तिमाही और वार्षिक मांग में कुछ बदलाव आएंगे, लेकिन दीर्घकाल में ‘‘भारत की विकास गाथा सड़क के जरिये माल ढुलाई और वाणिज्यिक वाहनों की मांग को बढ़ाएगी।’’

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    वाघ ने पत्रकारों के साथ बातचीत कहा, हमारे सामने कुछ अल्पकालिक चुनौतियां हैं। पश्चिम एशिया संकट, इसके परिणामस्वरूप तेल कीमतों में वृद्धि और फिर अपेक्षाकृत कम तीव्रता के साथ डीजल कीमतों में बढ़ोतरी। ये सभी प्रतिकूल कारक हैं। उद्योग की मांग के परिदृश्य पर वाघ ने कहा, ‘‘ पहली तिमाही में अब तक सालाना आधार पर दोहरे अंक की वृद्धि दिख रही है। पिछले वर्ष दूसरी तिमाही बहुत मजबूत नहीं थी, इसलिए मुझे लगता है कि यह गति जारी रहनी चाहिए।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Motors: Tata Motors MD Girish Wagh says growth in the commercial vehicle industry is possible. Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group