Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Motors के वाहन नए साल से महंगे होंगे, अगले महीने से यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी कंपनी किआ इंडिया ने भी अपने वाहन की कीमतों में वृद्धि का किया फैसला
    Headlines

    Tata Motors के वाहन नए साल से महंगे होंगे, अगले महीने से यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी कंपनी किआ इंडिया ने भी अपने वाहन की कीमतों में वृद्धि का किया फैसला

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा मोटर्स और किआ इंडिया ने बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए नए साल यानी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कच्चे माल की लागत तथा मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है.
    बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग होगी.

    दूसरी ओर, किआ इंडिया ने बयान में कहा, एक जनवरी 2025 से प्रभावी मूल्य वृद्धि मुख्य रूप से जिंसों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है. किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाली प्रौद्योगिकी से लैस उन्नत वाहन देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘ हालांकि, वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दरों और कच्चे माल की लागत में वृद्धि से आवश्यक मूल्य समायोजन अपरिहार्य हो गया है.’

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी कीमत बढ़ाने की कर चुकी हैं घोषणा 

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इससे पहले मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर सहित कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अगले महीने से वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं. लक्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kia India has also decided to increase the prices of its vehicles Tata Motors' vehicles will become expensive from the new year the company will increase the prices of passenger vehicles by three percent from next month
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group