Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: टाटा पावर, जमशेदपुर कर्मियों के ग्रेड में 25 हजार तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी. जाने इस वेज रिवीजन समझौते के तहत मिलने वाले अन्य मुख्य वित्तीय लाभ 
    Breaking News

    Jamshedpur News: टाटा पावर, जमशेदपुर कर्मियों के ग्रेड में 25 हजार तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी. जाने इस वेज रिवीजन समझौते के तहत मिलने वाले अन्य मुख्य वित्तीय लाभ 

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     

    Jamshedpur: टाटा पावर, जोजोबेड़ा प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन मंगलवार दिनांक 08.07.2025 को श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया.

    कंपनी प्रबंधन व टाटा पावर यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन में 19596 से 25613 रुपये की तक की वृद्धि हुई है. प्रतिमाह वेतन में होने वाली इस बढ़ोतरी में मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन में 16.46 फीसद की वृद्धि की गई है जबकि अन्य भत्तों में 14850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं वेज रिवीजन में अपग्रेडेशन की अवधि में एक वर्ष घटाया गया है.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट में 01 जनवरी 2025 से वेज रिवीजन लंबित था.महज छह माह में वेज रिवीजन हो जाने से कर्मचारियों में काफी हर्ष है.प्रबंधन और यूनियन के बीच चार वर्ष 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के लिए समझौता हुआ है.

    समझौते के दौरान श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, कंपनी प्रबंधन से  हिमल तिवारी सीएचआरओ चीफ- सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर,  अरुण बहुगुणा क्लस्टर एचआर हेड जनरेशन, श्रीबल्लव सिंह चीफ- कॉरपोरेट आईआर और एचआर पॉलिसीज और प्रोसेस,  बासुदेव हांसदा सीईओ -आईईएल और चीफ जमशेदपुर ऑपरेशंस, विजय रामचंद्र मोरजे हेड बिजनेस एचआर ट्रांसमिशन, मनीष तिवारी हेड बिजनेस एचआर, जोजोबेड़ा,  कुंदन कुमार चीफ- ओएंडएम, जमशेदपुर,  अंशुक डे सीएफओ -आईईएल और हेड- एफएंडए, जोजोबेड़ा और हल्दिया,  शुभोजित घोष लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा, श्री आस्तिक गोखले लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा,  नीरज सिंह लीड एसोसिएट एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा तथा टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन की तरफ से  राकेश्वर पांडे अध्यक्ष,  पंकज रॉय उपाध्यक्ष,  पिंटू श्रीवास्तव महामंत्री, सुरेश कुमार सिंह सहायक सचिव,  मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष,  कुमार आलोक,  राजेश कुमार,  संजीव कुमार चैधरी व  देवशंकर तिवारी, समिति सदस्य मौजूद थे.

    इस वेज रिवीजन समझौते के तहत मिलने वाले मुख्य वित्तीय लाभ इस प्रकार हैं
    * वेतन में औसतन 21200 रुपये की वृद्धि.
    *31 दिसंबर 2024 के बेसिक में 100 फीसद परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का विलय.
    * मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन में 16.46 फीसद की वृद्धि.
    * वार्षिक यात्रा भत्ता को बढ़ाकर 48000 सालाना किया गया.
    * वार्षिक उपहार को बढ़ाकर 51000 सालाना किया गया.
    * यूनियन कर्मचारियों के बच्चों की चिकित्सा सुविधा को 25 वर्ष तक बढ़ाया गया.
    * रिटायरमेंट गिफ्ट को बढ़ाकर 70000 किया गया.
    * रिटायरमेंट एक्सग्रेसिया को बढ़ाकर 91400 किया गया.
    * अंतिम संस्कार सहायता राषि को बढ़ाकर 30000, दो अवसर पर, किया गया.
    *कर्मचारियों के बच्चों के लिए मेरिट छात्रवृत्ति बढ़ाकर 25000 अधिकतम की गई, कक्षा 10, 11, 12 और स्नातक के लिए लागू.
    * रात्रि पाली भत्ता बढ़ाकर 150 प्रति रात्रि किया गया.
    * एक्सग्रेसिया कंपनसेशन इन सर्विस 5 लाख एवं एक्सग्रेसिया कंपनसेशन ऑन ड्यूटी 25 लाख.
    * होम लोन ब्याज सब्सिडी योजना में चार वर्ष के लिए 70 लाख की व्यवस्था.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    बेहतरीन वेतन समझौता हुआ . राकेश्वर पांडेय

    इस संबंध में टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि 4 साल की समयावधि के लिए किया गया बेहतरीन वेतन समझौता है, जो कि यूनियन और प्रबंधन के आपसी सामंजस्य और औद्योगिक संबंधों की वजह से संभव हो पाया है. पूरी यूनियन और कर्मचारियों को इस समझौते के लिए बधाई.

    ऐतिहासिक वेतन समझौता . पिंटू श्रीवास्तव
    वेज रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर के बाद टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने प्रबंधन और यूनियन दोनों को समय पर और बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से ऐतिहासिक दीर्घकालिक वेतन समझौते पर पहुंचने के लिए बधाई दिया और कहा कि यह समझौता कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच खुशी और समृद्धि लाएगा. साथ ही उन्होंने जमशेदपुर प्लांट की सफलता की कामना करते हुए टीम से आग्रह किया कि वे वर्षों से बने आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत करते रहें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpur tata power jamshedpur tata power wage revision Tata power /jamshedpur tata power wage revision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026

    Chaibasa Road Accident: मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी युवक की बाइक की टक्कर से मौत

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group