



Jamshedpur: टाटा पावर, जोजोबेड़ा प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन मंगलवार दिनांक 08.07.2025 को श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया.
कंपनी प्रबंधन व टाटा पावर यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन में 19596 से 25613 रुपये की तक की वृद्धि हुई है. प्रतिमाह वेतन में होने वाली इस बढ़ोतरी में मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन में 16.46 फीसद की वृद्धि की गई है जबकि अन्य भत्तों में 14850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं वेज रिवीजन में अपग्रेडेशन की अवधि में एक वर्ष घटाया गया है.
टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट में 01 जनवरी 2025 से वेज रिवीजन लंबित था.महज छह माह में वेज रिवीजन हो जाने से कर्मचारियों में काफी हर्ष है.प्रबंधन और यूनियन के बीच चार वर्ष 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के लिए समझौता हुआ है.
समझौते के दौरान श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, कंपनी प्रबंधन से हिमल तिवारी सीएचआरओ चीफ- सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर, अरुण बहुगुणा क्लस्टर एचआर हेड जनरेशन, श्रीबल्लव सिंह चीफ- कॉरपोरेट आईआर और एचआर पॉलिसीज और प्रोसेस, बासुदेव हांसदा सीईओ -आईईएल और चीफ जमशेदपुर ऑपरेशंस, विजय रामचंद्र मोरजे हेड बिजनेस एचआर ट्रांसमिशन, मनीष तिवारी हेड बिजनेस एचआर, जोजोबेड़ा, कुंदन कुमार चीफ- ओएंडएम, जमशेदपुर, अंशुक डे सीएफओ -आईईएल और हेड- एफएंडए, जोजोबेड़ा और हल्दिया, शुभोजित घोष लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा, श्री आस्तिक गोखले लीड एसोसिएट बिजनेस एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा, नीरज सिंह लीड एसोसिएट एचआर और ईएसएंडए जोजोबेड़ा तथा टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन की तरफ से राकेश्वर पांडे अध्यक्ष, पंकज रॉय उपाध्यक्ष, पिंटू श्रीवास्तव महामंत्री, सुरेश कुमार सिंह सहायक सचिव, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, कुमार आलोक, राजेश कुमार, संजीव कुमार चैधरी व देवशंकर तिवारी, समिति सदस्य मौजूद थे.
इस वेज रिवीजन समझौते के तहत मिलने वाले मुख्य वित्तीय लाभ इस प्रकार हैं
* वेतन में औसतन 21200 रुपये की वृद्धि.
*31 दिसंबर 2024 के बेसिक में 100 फीसद परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का विलय.
* मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन में 16.46 फीसद की वृद्धि.
* वार्षिक यात्रा भत्ता को बढ़ाकर 48000 सालाना किया गया.
* वार्षिक उपहार को बढ़ाकर 51000 सालाना किया गया.
* यूनियन कर्मचारियों के बच्चों की चिकित्सा सुविधा को 25 वर्ष तक बढ़ाया गया.
* रिटायरमेंट गिफ्ट को बढ़ाकर 70000 किया गया.
* रिटायरमेंट एक्सग्रेसिया को बढ़ाकर 91400 किया गया.
* अंतिम संस्कार सहायता राषि को बढ़ाकर 30000, दो अवसर पर, किया गया.
*कर्मचारियों के बच्चों के लिए मेरिट छात्रवृत्ति बढ़ाकर 25000 अधिकतम की गई, कक्षा 10, 11, 12 और स्नातक के लिए लागू.
* रात्रि पाली भत्ता बढ़ाकर 150 प्रति रात्रि किया गया.
* एक्सग्रेसिया कंपनसेशन इन सर्विस 5 लाख एवं एक्सग्रेसिया कंपनसेशन ऑन ड्यूटी 25 लाख.
* होम लोन ब्याज सब्सिडी योजना में चार वर्ष के लिए 70 लाख की व्यवस्था.
बेहतरीन वेतन समझौता हुआ . राकेश्वर पांडेय
इस संबंध में टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि 4 साल की समयावधि के लिए किया गया बेहतरीन वेतन समझौता है, जो कि यूनियन और प्रबंधन के आपसी सामंजस्य और औद्योगिक संबंधों की वजह से संभव हो पाया है. पूरी यूनियन और कर्मचारियों को इस समझौते के लिए बधाई.
ऐतिहासिक वेतन समझौता . पिंटू श्रीवास्तव
वेज रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर के बाद टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने प्रबंधन और यूनियन दोनों को समय पर और बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से ऐतिहासिक दीर्घकालिक वेतन समझौते पर पहुंचने के लिए बधाई दिया और कहा कि यह समझौता कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच खुशी और समृद्धि लाएगा. साथ ही उन्होंने जमशेदपुर प्लांट की सफलता की कामना करते हुए टीम से आग्रह किया कि वे वर्षों से बने आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत करते रहें.



