Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Power: टाटा पावर ने एडीबी के साथ कई रणनीतिक परियोजनाओं में 4.25 अरब डॉलर के वित्तपोषण के मूल्यांकन को लेकर किया MOU
    Breaking News

    Tata Power: टाटा पावर ने एडीबी के साथ कई रणनीतिक परियोजनाओं में 4.25 अरब डॉलर के वित्तपोषण के मूल्यांकन को लेकर किया MOU

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी कई रणनीतिक परियोजनाओं में 4.25 अरब डॉलर के वित्तपोषण का मूल्यांकन करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा पावर ने बयान में कहा कि अजरबैजान के बाकू में एडीबी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. कंपनी ने कहा, ‘भारत के बिजली बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उसने अपनी कई रणनीतिक परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण का मूल्यांकन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा पावर ने कहा कि कुल अनुमानित परियोजना लागत लगभग 4.25 अरब डॉलर है.

    यह एमओयू कई प्रमुख चल रही परियोजनाओं जैसे कि 966-मेगावाट सौर पवन हाइब्रिड परियोजना और पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना और ऊर्जा बदलाव से संबंधित अन्य परियोजनाएं. टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘एडीबी के साथ सहयोग एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम परिवर्तनकारी बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अभिनव वित्तपोषण समाधानों की खोज कर रहे हैं. यह समझौता ज्ञापन भारत की स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को आगे बढ़ाने और हमारे बिजली बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने, टिकाऊ और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.’’
    एडीबी के निजी क्षेत्र परिचालन महानिदेशक सुजैन गबौरी ने कहा, ‘एडीबी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. टाटा पावर के पास 15,010 मेगावाट का विविध पोर्टफोलियो है, जो अक्षय और पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन से लेकर पारेषण एवं वितरण, व्यापार, भंडारण समाधान तथा सौर सेल एवं मॉड्यूल निर्माण तक पूरी बिजली मूल्य श्रृंखला में फैला हुआ है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Power: Tata Power signs MOU with ADB to evaluate financing of $ 4.25 billion in several strategic projects
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group