Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons AGM: टाटा संस की अगले सप्ताह प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक को लेकर अनिश्चितता, बैठक में चंद्रशेखरन के निदेशक पद से जुड़े प्रस्ताव पर भी किया जाएगा विचार
    Breaking News

    Tata Sons AGM: टाटा संस की अगले सप्ताह प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक को लेकर अनिश्चितता, बैठक में चंद्रशेखरन के निदेशक पद से जुड़े प्रस्ताव पर भी किया जाएगा विचार

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा संस की 18 अगस्त को प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के निर्धारित समय पर होने को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की प्रमुख शेयरधारक सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) महाराष्ट्र के चैरिटी आयुक्त की ओर से लगाए गए नियामकीय प्रतिबंध के कारण एजीएम के लिए अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सकी है।

    इस बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के निदेशक पद से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। चंद्रशेखरन ने फरवरी में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक और कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं कराने का फैसला किया है।
    लोगों ने बताया कि टाटा संस ने अब तक शेयरधारकों को एजीएम की तारीख में किसी बदलाव की सूचना नहीं दी है।

    हालांकि, मौजूदा संकेतों के अनुसार कंपनी बैठक आयोजित करने की कोशिश करेगी और आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने की स्थिति में इसे स्थगित किया जा सकता है। मामला एसआरटीटी की 23.56 प्रतिशत हिस्सेदारी से जुड़ा है। ट्रस्ट मई में महाराष्ट्र के चैरिटी आयुक्त के एक आदेश के बाद अपने निदेशक मंडल की बैठक नहीं कर पा रहा है। इस आदेश में ट्रस्ट के बोर्ड के गठन को लेकर जांच लंबित रहने तक प्रस्तावित बैठक स्थगित करने को कहा गया था।

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    एसडीटीटी की टाटा संस में 27.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस के अनुच्छेद 86 के अनुसार, एजीएम में कम से कम पांच सदस्यों की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक है। इसमें एसआरटीटी और एसडीटीटी द्वारा संयुक्त रूप से नामित प्रतिनिधि भी शामिल है, बशर्ते दोनों ट्रस्ट की संयुक्त हिस्सेदारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। इन दोनों ट्रस्ट की संयुक्त हिस्सेदारी करीब 66 प्रतिशत है।

    टाटा संस में शापूरजी पालोनजी परिवार की करीब 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मामले से सीधे परिचित एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘आज की स्थिति में उनके (एसआरटीटी) पास ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक करने के लिए चैरिटी आयुक्त से अनुमति नहीं है। अगर एसआरटीटी बोर्ड बैठक नहीं कर सकता, तो वह एजीएम में भाग लेने के लिए संयुक्त रूप से प्रतिनिधि नामित नहीं कर सकता। यह कोरम के लिए जरूरी है।’’

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    proposal related to Chandrasekharn's post as director will also be considered in the meeting Tata Sons AGM: Uncertainty over proposed annual general meeting of Tata Sons next week Tata Sons AGM: टाटा संस की अगले सप्ताह प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक को लेकर अनिश्चितता बैठक में चंद्रशेखरन के निदेशक पद से जुड़े प्रस्ताव पर भी किया जाएगा विचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026

    Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान

    August 17, 2026

    Railway Drinking Water: रेलवे स्टेशन के ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के मामले में रेल मंत्री सख्त, यात्रियों को सुरक्षित पेयजल तत्काल सुनिश्चित करने के दिये आदेश

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group