Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने Air India के कर्मचारियों का बढ़ाया आत्मविश्वास, बोले- आगे बढ़ने की जरूरत है, हादसे से प्रभावित परिवार को अपना मानें, करें मदद
Breaking News

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने Air India के कर्मचारियों का बढ़ाया आत्मविश्वास, बोले- आगे बढ़ने की जरूरत है, हादसे से प्रभावित परिवार को अपना मानें, करें मदद

News DeskBy News DeskJune 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों का सोमवार को हौंसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि उन्हें आगे बढ़ते रहना चाहिए और जो कुछ भी हम करते हैं, उसमें दृढ़ निश्चयी होना चाहिए. एयर इंडिया के एक विमान के अहमदाबाद में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर उन्होंने यह बात कही और इस दुर्घटना को अपने ‘करियर’ का सबसे दिल दहला देने वाला संकट बताया. चंद्रशेखरन ने गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया मुख्यालय एवं एयर इंडिया प्रशिक्षण अकादमी में करीब 700 कर्मचारियों व नेतृत्व दल को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को दृढ़ता दिखाने की जरूरत है और इस घटना से सबक लेते हुए एक ‘सुरक्षित विमानन कंपनी’ बनाने की राह पर बढ़ना चाहिए.

चंद्रशेखरन ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम आगे बढ़ते रहें। हम जो भी करें, उसमें और दृढ़ निश्चयी रहें। हमें जांच के पूरी होने का इंतजार करना होगा, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके.सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर में काफी संकट देखे हैं, लेकिन यह सबसे दुखद घटना है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन देखना पड़ेगा. एयर इंडिया का विमान – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 12 जून को लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई. नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने रविवार को दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की थी.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

सूत्रों के अनुसार चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया मुख्यालय में आपातकालीन कमांड सेंटर, एकीकृत संचालन कमांड सेंटर और ग्राहक सेवा तथा सहायता केंद्र का दौरा किया. उन्होंने कर्मचारियों से कहा,मैं जो कुछ भी कहूंगा और जो कुछ भी करूंगा, उससे लोगों की जान वापस नहीं आएगी। जो लोग प्रभावित हुए हैं, वे बहुत लंबे समय तक दर्द महसूस करेंगे. लेकिन हमें उनमें से प्रत्येक की मदद करने के लिए मानवीय रूप से जितना संभव हो सबसे अच्छा प्रयास करना होगा.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

चंद्रशेखरन ने कहा कि यह इस बारे में बात करने का समय नहीं है कि हम क्या करेंगे, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हम उन सभी लोगों को हमेशा के लिए अपना परिवार मानेंगे, जिन्होंने किसी को खो दिया है. उन्होंने कर्मचारियों से मजबूत बनने का आग्रह किया और कहा कि इस दुर्घटना के बाद एक सुरक्षित एयरलाइन बनाने का संकल्प लेना होगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group