Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के साथ अपने चार दशक के सफर को याद किया, बोले: कर्मचारी नेतृत्व बदलाव को लेकर अटकलों पर ध्यान नहीं दें
    Breaking News

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के साथ अपने चार दशक के सफर को याद किया, बोले: कर्मचारी नेतृत्व बदलाव को लेकर अटकलों पर ध्यान नहीं दें

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को कर्मचारियों से कहा कि वे नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि वह फरवरी, 2027 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद चेयरमैन पद पर फिर से नियुक्ति नहीं चाहेंगे। चंद्रशेखरन ने दोपहर में बॉम्बे हाउस में आयोजित टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में कर्मचारियों से मिले प्यार और स्नेह से वह अभिभूत हैं। उन्होंने टाटा समूह के साथ अपने चार दशक के सफर को याद किया।

    उन्होंने कर्मचारियों से कहा, जैसा कि आप पढ़ चुके होंगे या जानते होंगे, फरवरी, 2027 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह फिर से नियुक्ति नहीं चाहेंगे। समूह के साथ 40 साल व्यतीत करने वाले 63 वर्षीय चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका करियर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाएगा। हालांकि, हर करियर का एक अंत होता है और किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदारी संभालनी होगी।

    बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘टाटा एक सम्मानित नाम है और यह आप जैसे कर्मचारियों के प्रयासों की वजह से है। चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि टाटा समूह आगे भी प्रगति करता रहेगा और संगठन के भीतर कर्मचारियों के लिए अवसर बने रहेंगे।

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    उन्होंने अपने पद छोड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी और कर्मचारियों से कहा, ‘‘आप जो अफवाह, सिद्धांत और साजिश की बातें सुन रहे हैं, उन पर ज्यादा ध्यान न दें।’’

    बैठक के अंत में उन्होंने व्यक्तिगत भावनाएं साझा करते हुए कहा कि वह अनौपचारिक या समूह बैठकों के बजाय कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से बेहतर तरीके से जानना चाहेंगे। बैठक से बाहर निकलते समय कर्मचारियों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    इससे पहले बुधवार को चंद्रशेखरन ने कहा था कि वह 20 फरवरी, 2027 को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे। इसके साथ ही समूह की कमान संभालने का उनका नौ साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उस छह महीने लंबे गतिरोध के बाद लिया गया, जब उनके प्रस्तावित पांच साल के कार्यकाल विस्तार को 24 फरवरी को हुई निदेशक मंडल की बैठक में सर्वसम्मत समर्थन नहीं मिल सका। चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने बोर्ड से जल्द ही उत्तराधिकारी तय करने को कहा है ताकि नेतृत्व बदलाव सुचारु रूप से हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran reflected on his four-decade journey with the Tata Group and urged employees not to pay heed to speculations regarding a leadership change. Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने युवाओं के रोजगार के अवसरको लेकर AI के इस्तेमाल पर कही यह बात बोले: कर्मचारी नेतृत्व बदलाव को लेकर अटकलों पर ध्यान नहीं दें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    August 13, 2026

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    August 13, 2026
    Recent Post

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026

    Mine’s & Mining Bill: खनिजों पर राज्यों के अतिरिक्त कर लगाने को रोकने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पारित

    August 13, 2026

    EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

    August 13, 2026

    Jharkhand Weather: वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक अन्य जख्मी

    August 13, 2026

    Student Protest 20th Day: झारखंड भर्ती परीक्षाओं के अनियमितता के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group