Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel ‘Bonous Announced’: टाटा स्टील में हुआ 17.89 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेगी 303 करोड़ रुपये की राशि, विश्वकर्मा पूजा से पहले ही खाते में आ जाएंगे पैसे
    Breaking News

    Tata Steel ‘Bonous Announced’: टाटा स्टील में हुआ 17.89 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेगी 303 करोड़ रुपये की राशि, विश्वकर्मा पूजा से पहले ही खाते में आ जाएंगे पैसे

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024Updated:September 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सोमवार को बोनस समझौता हो गया है. बोनस को लेकर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के बीच सहमति के बाद 17.89 % बोनस देने का फैसला हुआ है. कर्मचारियों के बीच बोनस के मद में इस साल 303 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया है. कर्मचारियों के खाते में किस दिन पैसे आएंगे, इसकी तारीख भी तय हो गई है. विश्वकर्मा पूजा से पहले ही इस बार टाटा स्टील के कर्मचारियों के खाते में बोनस के पैसे आ जाएंगे.

    पिछले साल बोनस मद में 298.82 करोड़ रुपये के अलावा 15.88 करोड़ मिले थे बोनस
    पिछले साल बोनस मद में 298.82 करोड़ रुपये प्रबंधन से मिले थे , लेकिन यूनियन की मांग पर मैनेजमेंट ने अतिरिक्त 15.88 करोड़ रुपये दिये थे. इस तरह 314.70 करोड़ रुपये बोनस के मद में बांटे गये थे. कुल 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिला था. पिछले साल कर्मचारियों को औसतन 1,59,738 रुपये मिले थे. एनएस ग्रेड में न्यूनतम 42,561 रुपये और अधिकतम 1 लाख 21 हजार 718 रुपये और ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4 लाख 61 हजार 019 रुपये बोनस मिला था.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले खराब
    बोनस का प्रतिशत कम होने का कारण कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले ठीक नहीं रहना है. इसके अलावा सेफ्टी की भी राशि नहीं मिलेगी, क्योंकि इस बार मौत और एलटीआइआर के मामले ज्यादा हुए हैं .हालांकि प्रोडक्टिविटी 900 टन प्रति प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष है. जो पिछले साल से ज्यादा है.

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    employees will get Rs 303 crore money will come to the account before Vishwakarma Puja Tata Steel 'Bonous Announced': 17.89 percent bonus in Tata Steel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group