Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel CCMC Decision: टाटा स्टील की सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेमजेंट कमेटी का बड़ा फैसला, एक फरवरी से लागू हो जायेगा Canteen का यह नियम
    Breaking News

    Tata Steel CCMC Decision: टाटा स्टील की सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेमजेंट कमेटी का बड़ा फैसला, एक फरवरी से लागू हो जायेगा Canteen का यह नियम

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025Updated:January 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • –सीसीएमसी में समझौता पर हुआ हस्ताक्षर, स्थाई कर्मचारियों को भोजन के लिए ज्यादा पैसा चुकाना होगा, ठेका मजदूरों को राहत
    • प्रत्येक आइटम में 50 पैसे लेकर एक रुपये तक बढ़ोतरी, लंच व डिनर में 2.50 रुपये की बढ़ोतरी

    Jamshedpur. टाटा स्टील की सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेमजेंट कमेटी (सीसीएमसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. स्थायी कर्मचारियों के लिए एक फरवरी से कैंटीन का रेट महंगा हो जायेगा. नये रेट को लेकर गुरुवार को टाटा स्टील के सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेमजेंट कमेटी (सीसीएमसी) की बैठक में समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत प्रत्येक आइटम में करीब 50 पैसे लेकर 1 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गयी जबकि लंच और डिनर में करीब 2.50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. टाटा स्टील के स्थायी कैंटीन से लेकर ट्राली प्वाइंट तक में यहीं रेट एक फरवरी से लागू होगा. ठेका मजदूरों के रेट में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है.

    टाटा स्टील में 6 कैंटीन ठेका कर्मचारियों के लिए है, जबकि 16 कैंटीन स्थायी कर्मचारियों के लिए है, जिस पर अभी करीब 45 करोड़ रुपये की सब्सिडी कंपनी दे रही है. पहले तो सीसीएमसी में यह प्रस्ताव दिया गया था कि रेट को दोगुना क दिया जाये ताकि कैंटीन नो प्रोफिट नो लॉस पर चलाया जा सके. सारी सब्सिडी को ही बंद करने का प्रस्ताव दिया गया था.

    सीसीएमसी की करीब आठ राउंड की हुई बैठक में सहायक सचिव सह सीसीएमसी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने मैनेजमेंट को दो टूक कह दिया कि इतना बोझ कर्मचारियों पर बढ़ाना ठीक नहीं है. सम्मानजनक बढ़ोत्तरी जिस तरह हमेशा होता आया है, वैसा ही इस बार भी बढ़ोत्तरी की जाये. इसके बाद मैनेजमेंट राजी हुई और 50 पैसे से एक रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गयी और समझौता हुआ.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

     सलाह या शिकायत का निपटारा भी 48 घंटे में होगा
    टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने कहा कि पिछले दो साल में कैंटीन में सुधार किया गया है. सारे कैंटीन और ट्राली प्वाइंट के संसाधनों में वृद्धि की गयी है. अधिकांश ट्रॉली प्वाइंट में खाना गर्म रखने वाला लगाया जा रहा है. श्री राज ने कहा कि कैंटीन को लेकर कर्मचारियों द्वारा जो फीडबैक भरा जाता है, उसकी संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुआ है और शिकायत में भी लगातार कमी आयी है कर्मचारियों के सलाह या शिकायत का निपटारा भी 48 घंटे के अंदर किया जायेगा.
    समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर
    समझौता पर सीसीएमसी के चेयरपर्सन मुकेश अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन नितेश राज, सचिव प्रियंका पांडेय के अलावा चीफ ऑपरेशन अखिलेश मिश्रा, चीफ एलडी 1 हरी बाबा, एच ब्लास्ट फर्नेस के हेड राधारमण अभ्युदय, चीफ मर्चेंट मिल व न्यू बार मिल रमेश शंकर, चीफ सिंटर प्लांट प्रदीप चौधरी, हेड मेटेरियल मैनेजमेंट उदित कुमार आचार्या, हेड पीएचटीसीएम उमाशंकर पटनायक, हेड स्ट्रक्चर व सर्विसेज विक्रम प्रताप त्रिपाठी समेत अन्य ने हस्ताक्षर किया.

     

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a social organization of Tata Steel Tata Steel canteen Facility Tata steel canteen rate increse Tata Steel CCMC Decision: Big decision of Tata Steel's Centralized Canteen Management Committee Tata steel tv narendran TATA STEEL: Good news for Tata Steel employees this rule will be implemented from February 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group