Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: स्टील कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार में चीन बड़ी चुनौती, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से ही मिलेगी गति, नववर्ष के मौके पर बोले MD नरेंद्रन
    Breaking News

    Tata Steel: स्टील कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार में चीन बड़ी चुनौती, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से ही मिलेगी गति, नववर्ष के मौके पर बोले MD नरेंद्रन

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. नववर्ष के मौके पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी. नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी कार्बन उत्सर्जन नियंत्रण से जुड़े नए सरकारी नियमों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने साफ कहा कि वैश्विक बाजार में टाटा स्टील की सीधी प्रतिस्पर्धा चीन से है, लेकिन गुणवत्ता, तकनीक और लगातार हो रहे विकास के बल पर कंपनी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेगी। गुरुवार को आयोजित नववर्ष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कार्बन उत्सर्जन को सीमित करने के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन उद्योग के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम हैं। यूरोप में ऐसे नियम पहले से लागू हैं और अब भारत में इनके लागू होने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उद्योग को नई दिशा मिलेगी।

    टीवी नरेंद्रन ने भारतीय और वैश्विक इस्पात उद्योग की मौजूदा स्थिति पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग सात प्रतिशत की जीडीपी दर से आगे बढ़ रही है, जिसके चलते देश में हर साल स्टील की खपत में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हो रही है। टीवी नरेंद्रन ने कहा कि भारत की सभी स्टील कंपनियां मिलकर लगभग 150 मिलियन टन स्टील का उत्पादन करती हैं, जबकि अकेला चीन करीब 110 मिलियन टन स्टील का निर्यात करता है। उन्होंने बताया कि चीन से आयातित स्टील का भारत के घरेलू बाजार पर फिलहाल सीमित असर पड़ रहा है, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसका असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

     विशेष रूप से मध्य एशिया और यूरोप के बाजारों में चीनी स्टील के कारण प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में स्टील की कीमतें निचले स्तर पर बनी हुई हैं। ऐसे में भारतीय स्टील कंपनियां चाहे जितनी भी प्रतिस्पर्धी बन जाएं, वे पांच प्रतिशत से अधिक मुनाफा अर्जित नहीं कर पा रही हैं। जिस दर पर चीन स्टील का निर्यात कर रहा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि वहां की कंपनियां भी अधिक लाभ में नहीं हैं, लेकिन उन्हें सरकारी स्तर पर समर्थन प्राप्त है, जिससे वे वैश्विक बाजार में टिके हुए हैं।

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की तुलना करते हुए टीवी नरेंद्रन ने कहा कि चीन में पहले सड़क, रेल और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास किया जाता है, उसके बाद उद्योग स्थापित होते हैं, जबकि भारत में स्थिति इसके उलट है। यहां पहले उद्योग लगते हैं और बाद में आधारभूत सुविधाओं का विकास होता है।

     इसी वजह से यूरोप की तुलना में भारत में मुंबई तक एक टन माल पहुंचाने में करीब 70 डॉलर तक का खर्च आता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार बेहतर कार्य कर रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    उन्होंने आयातित स्टील पर दो वर्षों के लिए सेफगार्ड ड्यूटी लगाए जाने को भारतीय स्टील उद्योग के लिए राहत भरा कदम बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोप में कार्बन उत्सर्जन पर टैक्स लगाया जाता है, जबकि भारत में भी इस दिशा में नीतियां बनाई गई हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह प्रभावी होने में अभी समय लगेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    said MD Narendran on New Year's Day. Tata Steel: China poses a major challenge for steel companies in the global market Tata Steel: स्टील कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार में चीन बड़ी चुनौती with infrastructure improvements providing momentum इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से ही मिलेगी गति नववर्ष के मौके पर बोले MD नरेंद्रन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group