


Jamshedpur. टाटा स्टील ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी प्रबंधन ने अपने अफसरों के प्रमोशन और परफॉर्मेंस मूल्यांकन प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. पहले जहां छह स्कोर पर रैंकिंग होती थी, अब इसे घटाकर चार कर दिया गया है. यह नयी प्रणाली वित्तीय वर्ष 2025 से लागू होगी, जबकि इसके तहत रेटिंग का मूल्यांकन तत्काल प्रभाव से किया जाएगा.
नयी रैंकिंग प्रणाली में अधिकारियों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जायेगा: 1 लिमिटेड कंट्रिब्यूटर, 2.कंसिस्टेंट कंट्रिब्यूटर, 3.सक्सेसफुल कंट्रिब्यूटर व4 एक्सेपसनल कंट्रिब्यूटर.
प्रत्येक रैंकिंग के आधार पर अधिकारियों को दो से पांच साल के भीतर प्रमोशन, वेतन वृद्धि या बोनस मिलेगा. पहले की प्रणाली में सी से इ तक की रैंकिंग होती थी, जिसे अब सरल और परिणामोन्मुखी बनाया गया है. यह बदलाव उनके पिछले पांच वर्षों के प्रदर्शन की समग्र समीक्षा पर आधारित होगा.



