Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता, कर्मचारियों को ₹1.02 लाख तक बोनस
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता, कर्मचारियों को ₹1.02 लाख तक बोनस

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों के वार्षिक प्रॉफिट बोनस 2025-26 को लेकर मंगलवार को बारा प्लांट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों के बीच कुल ₹3.91 करोड़ की बोनस राशि वितरित की जाएगी।

इस समझौते से ESS सहित कुल 682 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस की अधिकतम राशि ₹1,02,185, जबकि न्यूनतम बोनस ₹48,400 निर्धारित किया गया है। औसत बोनस राशि ₹74,443 रहेगी।

5 अक्टूबर को खातों में पहुंचेगी बोनस राशि

समझौते के अनुसार कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि 5 अक्टूबर 2026 को भेजी जाएगी। बोनस समझौते में न्यू सीरीज के लिए ₹32,978 की राशि निर्धारित की गई है।

बोनस समझौते के प्रमुख आंकड़े:

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी?

  • कुल बोनस राशि: ₹3.91 करोड़
  • अधिकतम बोनस: ₹1,02,185
  • न्यूनतम बोनस: ₹48,400
  • न्यू सीरीज: ₹32,978
  • औसत बोनस: ₹74,443
  • कुल कर्मचारी: 682 (ESS सहित)
  • बोनस भुगतान की तारीख: 5 अक्टूबर 2026

प्रबंधन और यूनियन ने किया समझौते पर हस्ताक्षर

समझौते के दस्तावेज पर प्रबंधन की ओर से CHRO करण लखानी और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय सहित यूनियन सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से GM जयदेव चांद, चीफ आईआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी, शाहिद, सुबरों, क्रांति, फैजल और गौरव बनर्जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौशलेस कुमार, सतीश मुखी, उपेंद्र राय, अनीश झा और सी.बी. सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 650 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

राकेश्वर पाण्डेय ने कहा- कर्मचारियों की मेहनत को ध्यान में रखकर हुआ समझौता

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि वार्षिक प्रॉफिट बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता हुआ है। उनके अनुसार, कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कंपनी की प्रगति में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए समझौता किया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकतम ₹1,02,185 और न्यूनतम ₹48,400 बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए खुशी का विषय है। यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

राकेश्वर पाण्डेय ने बताया कि 5 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि पहुंच जाएगी। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बनेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी?

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 650 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

September 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू का सवालः ड्रग्स-सट्टे का खेल रोकने में पुलिस क्यों पीछे हटी?

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, 650 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में नो मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे जानकारी

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group