Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel MD Online: टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में नरेंद्रन ने कर्मचारियों के सवालों का दिये जवाब, कंपनी की उपलब्धियां बतायी, रतन टाटा की प्रतिमा लगाने की उठी मांग
    Breaking News

    Tata Steel MD Online: टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में नरेंद्रन ने कर्मचारियों के सवालों का दिये जवाब, कंपनी की उपलब्धियां बतायी, रतन टाटा की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में सोमवार को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कई सवालों का जवाब दिये. उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि इस साल टाटा स्टील मिनरल कनाडा ने रिकॉर्ड माइनिंग की है. आइबीएमडी का टाटा ड्यूरोको का स्लैग प्रोडक्ट रांची-कोलकाता हाईवे के प्रतिष्ठित निर्माण कार्य में सप्लाई हो रहा है. उन्होंने बताया कि वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील ने 400 कर्मचारियों के लिए क्वार्टर्स का निर्माण शुरू किया है. उन्हें यह भी बताया कि टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट में शामिल किया गया है. इसके बाद टाटा स्टील के विभिन्न लोकेशनों के कर्मचारियों ने सवाल पूछे.

    इस दौरान कलिंगानगर के कर्मचारियों ने अपने ग्रोथ का मुद्दा उठाया और कहा कि ग्रोथ नहीं होने के कारण लोग कंपनी छोड़कर जा रहे है. कलिंगानगर की बबिता ने कहा कि कर्मचारियों के आश्रितों के लिए पीएमई (प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल) और डिपेंडेंट मेडिकल सुविधा शुरू की जाए. कलिंगानगर में 7 से 10 साल के अनुभवी कर्मचारियों को ग्रोथ नहीं मिल रहा है, जिससे कई कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा रहे है. कलिंगानगर के ही नीरज कुमार ने कहा कि कलिंगानगर के कॉलोनी में 800 से अधिक कर्मचारी निवास करते है. लेकिन वहां सुविधायुक्त हेल्थ सेंटर नहीं है.

    टाटा मेडिकल अस्पताल इमरजेंसी के हालात में जाना होता है. ऑक्सीजन प्लांट के कारण कॉलोनी के पास ध्वनि प्रदूषण का भी उन्होंने मुद्दा उठाया. चीफ पीपुल ऑफिसर (सीपीओ) अतरई सान्याल ने कहा कि अभी ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. अब कलिंगानगर कर्मचारियों को अन्य लोकेशन की अन्य वेकेंसी में जाने की अनुमति दी जाएगी. एट्रिशन रेट (छोड़कर जाने वालों का दर) लगभग 8 प्रतिशत है. हाल ही में हमने वेतन कंपोनेंट भी बढ़ाया है. वाइस प्रेसिडेंट कलिंगानगर ऑपरेशन उत्तम सिंह ने कहा कि हम डिस्पेंसरी की प्लानिंग कर रहे हैं. अभी वैकल्पिक दिन डॉक्टर कॉलोनी के मेडिकल सेंटर पर आ रहे हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    एमडी टीवी नरेंद्रन ने उत्तम सिंह से कहा कि पता कीजिए कि लिंडे का प्लांट यूरोप में भी इतना ही शोर करता है या नहीं. अगर करता है तो ठीक, नहीं तो लिंडे से शोर कम करने का समाधान मांगें.

    टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के कर्मचारी श्रीनिवास ने सवाल उठाया और कहा कि साकची एल टाउन गेट और कलिंगानगर प्लांट के गेट के सामने रतन टाटा की प्रतिमा लगनी चाहिए. टाटा स्टील के एकाउंट की ओर से स्टीलेनियम हॉल में इपीएस हायर पेंशन स्कीम को लेकर प्रेजेंटेशन देने की मांग की गयी. इसके अलावा यह भी कहा गया कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों और ऑफिसर्स के लिए सब्सिडी में भेदभाव है. इस पर एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि रतन टाटा की प्रतिमा के लिए जो सुझाव आए हैं, वे वाइस प्रेसिडेंट सुंदर रामम से कहेंगे कि मूल्यांकन करें और जरूरी कदम उठाएं.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and raising demands for a statue of Ratan Tata. highlighting the company's achievements Tata Steel MD Online: Narendran answered employees' questions at Tata Steel MD Online Tata Steel MD Online: टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में नरेंद्रन ने कर्मचारियों के सवालों का दिये जवाब कंपनी की उपलब्धियां बतायी रतन टाटा की प्रतिमा लगाने की उठी मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group