


Jamshedpur. टाटा स्टील ने वर्कर्स, सुपरवाइजर्स और ऑफिसर्स के पुत्र/पुत्रियों/पत्नी से टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप्स के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.. इसे लेकर आवेदन आमंत्रित किया गया है. टाटा स्टील में कार्यरत या इएसएस ले चुके कर्मचारी या अधिकारी के बच्चे या पत्नी या पति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. टाटा स्टील से जुस्को में भेजे गये कर्मचारियों के बच्चे या पति या पत्नी के नाम पर आवेदन जमा किया जा सकता है. वार्षिक 2025-2026 का एडमिशन लेने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
एससी व एसटी छात्रों के लिए 10 फीसदी सीट आरक्षित रहेगा, जबकि सुनहरे भविष्य की योजना (इएसएस स्कीम) लेने वाले के लिए 60 सीट आरक्षित की गयी है, जिसमें कैटेगरी ‘ए’ में 20 और कैटेगोरी ‘बी’ में 40 सीट को आरक्षित की गयी है. आवेदक इसका आवेदन इंट्रानेट या इंटरनेट के जरिये टाटा स्टील के अपने वेबसाइट या इंटरनेट के जरिये कर सकते हैं. 28 फरवरी 2026 तक ही लोग अपना आवेदन कर सकते हैं.
स्कॉलरशिप्स के प्रकार:
श्रेणी-ए: इस श्रेणी के अंतर्गत स्कॉलरशिप उन उम्मीदवारों को दी जाती है, जिन्होंने एनेक्सर-I में निर्दिष्ट संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है, वे प्रति वर्ष रु. 75,000/- (रुपये पचहत्तर हजार मात्र) की स्कॉलरशिप के हकदार होंगे. इसमें सभी राज्य, निजी एवं केंद्रीय सरकार मेडिकल कॉलेजों में नीट के माध्यम से प्रवेश प्राप्त करने वाले एमबीबीएस (4.5 वर्ष) अध्ययनरत छात्र शामिल हैं. एमबीबीएस अध्ययनरत उम्मीदवारों को इंटर्नशिप भुगतान नहीं दिया जाएगा. श्रेणी-ए के अंतर्गत स्कॉलरशिप्स की संख्या अधिकतम 120 तक सीमित है (वर्कर्स एवं सुपरवाइजर्स के सामान्य उम्मीदवारों के लिए 80 सीटें, सुनहरे भविष्य की योजना का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों के वार्ड्स के लिए 20 सीटें एवं ऑफिसर्स के सामान्य वार्ड्स के लिए 20 सीटें).
श्रेणी-बी: इस श्रेणी के अंतर्गत स्कॉलरशिप उन उम्मीदवारों को दी जाती है जिन्होंने प्रोफेशनल कोर्स में संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है.



