Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Steel Production Hike: टाटा स्टील का दूसरी तिमाही में कच्चे इस्पात का उत्पादन 7 प्रतिशत बढ़ा, जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस की ‘रीलाइनिंग’ के पूरा होने का मिला फायदा
Breaking News

Tata Steel Production Hike: टाटा स्टील का दूसरी तिमाही में कच्चे इस्पात का उत्पादन 7 प्रतिशत बढ़ा, जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस की ‘रीलाइनिंग’ के पूरा होने का मिला फायदा

News DeskBy News DeskOctober 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.. टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़कर 56.7 लाख टन हो गया. जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस की ‘रीलाइनिंग’ के पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य होने की वजह से कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का कच्चा इस्पात उत्पादन 56.7 लाख टन रहा. तिमाही आधार पर उत्पादन में आठ प्रतिशत और सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि हुई.

इसमें कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बढ़कर 55.6 लाख टन हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 51.1 लाख टन थी. कंपनी ने कहा कि वह नई सुविधाओं और ग्राहक अनुमोदनों के माध्यम से अपने उत्पाद खंड को लगातार मजबूत कर रही है. ओडिशा के कलिंगनगर में हाल ही में चालू की गई सतत गैल्वनाइजिंग लाइन को मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से सुविधा अनुमोदन प्राप्त हो गया है. नई ‘कॉम्बी मिल’ से वाणिज्यिक बिक्री शुरू कर दी है, जो महत्वपूर्ण मोटर वाहन अनुप्रयोगों के लिए विशेष बार एवं वायर रॉड पर केंद्रित है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

टाटा स्टील समूह 3.5 करोड़ टन वार्षिक कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता के साथ दुनिया की शीर्ष इस्पात कंपनियों में से है. यह दुनिया के भौगोलिक रूप से सबसे विविध इस्पात उत्पादकों में से एक है, जिसका परिचालन एवं व्यावसायिक उपस्थिति दुनिया भर में है. समूह ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए करीब 26 अरब अमेरिकी डॉलर का एकीकृत कारोबार किया था.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026
Recent Post

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group