Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम से ACE Award,सस्टेनेबिलिटी में अग्रणी योगदान के लिए मिला सम्मान
    Breaking News

    Tata Steel को इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम से ACE Award,सस्टेनेबिलिटी में अग्रणी योगदान के लिए मिला सम्मान

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. इंडियन सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (ICEF) द्वारा टाटा स्टील को “लार्ज एंटरप्राइज़” श्रेणी में वर्ष 2025 का एसीई अवार्ड प्रदान किया गया है. यह पुरस्कार कंपनी को इसके औद्योगिक कार्यों में सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों को अपनाने और सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज़ को मजबूती से लागू करने के लिए दिया गया है. यह सम्मान समारोह 31 जुलाई को गुरुग्राम (दिल्ली-एनसीआर) में आयोजित हुआ, जहाँ टाटा स्टील की ओर से पुरस्कार दीपंकर दासगुप्ता (एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिवीजन), अमित रंजन (सीओएमएस, आईबीएमडी), अमित कुमार महतो (हेड – मार्केटिंग एंड बिज़नेस डेवलपमेंट, आईबीएमडी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किया. लौह एवं इस्पात उद्योग में टाटा स्टील झारखंड से लेकर देशभर में एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है. कंपनी का इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट मैनेजमेंट डिवीजन (आईबीएमडी) “शून्य अपशिष्ट” के लक्ष्य के साथ कार्य करता है और बाय-प्रोडक्ट्स के मैनेजमेंट को एक समर्पित प्रॉफिट सेंटर के रूप में संचालित करता है.

    टाटा समूह की “आलिंगना” पहल के अंतर्गत टाटा स्टील वर्ष 2045 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है. इसके लिए कंपनी ने अपशिष्ट प्रबंधन, बाय-प्रोडक्ट वैल्यू सृजन और हरित तकनीकों के व्यापक उपयोग को प्राथमिकता दी है. इस उपलब्धि के साथ टाटा स्टील ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि पर्यावरणीय संतुलन और औद्योगिक प्रगति को साथ लेकर चलना न केवल संभव है, बल्कि वांछनीय भी है. कंपनी को इस दिशा में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए सराहना और मान्यता प्राप्त हुई है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel receives ACE Award from Indian Circular Economy Forum for its pioneering contribution to sustainability
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group