Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel UISL के टिनप्लेट और साकची में 3.3 और 6.6 KV के दो नये Power Sub station का हुआ शुभारंभ, इन इलाकों को करेगा कवर
    Breaking News

    Tata Steel UISL के टिनप्लेट और साकची में 3.3 और 6.6 KV के दो नये Power Sub station का हुआ शुभारंभ, इन इलाकों को करेगा कवर

    News DeskBy News DeskApril 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने शनिवार को टिनप्लेट और साकची में दो नए 33 व 6.6 केवी पावर सबस्टेशन का उद्घाटन किया. यह पहल जमशेदपुर में मजबूत और भरोसेमंद विद्युत अधोसंरचना के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील यूआइएसल के एमडी ऋतुराज सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया. टिनप्लेट सबस्टेशन जमशेदपुर के पूर्वी क्षेत्रों, जैसे एग्रिको, सिदगोड़ा, भालूबासा, बारीडीह, गोलमुरी और विजया गार्डन को बिजली आपूर्ति देगी. वहीं साकची सबस्टेशन काशीडीह, आमबगान और बाराद्वारी जैसे इलाकों को कवर करेगा.

    शहर में बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और एयर कंडीशनरों के उपयोग में वृद्धि के चलते बिजली की मांग में तेज इजाफा देखा गया है. मौजूदा अवसंरचना पर बढ़ते लोड को ध्यान में रखते हुए इन नये सबस्टेशनों की स्थापना की गयी है, जिससे लोड संतुलन बेहतर होगा और बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय हो सकेगी. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआइएसएल के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और तकनीकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे. टाटा स्टील यूआइएसएल ने कहा कि वे जमशेदपुर को स्मार्ट, टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि नागरिकों की बढ़ती जरूरतों को समय पर पूरा किया जा सके.इस अवसर पर टाटा स्टील यूआइएसएल पावर सर्विसेज डिवीजन के सीनियर जीएम विजय प्रकाश सिंह, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर के चीफ वरुण बजाज, टीएंडडी लेक्ट्रिकल के हेड हरिंदर वर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel UISL inaugurated two new power sub stations of 3.3 and 6.6 KV at Tinplate and Sakchi will cover these areas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group