Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Trust के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट से दिया इस्तीफा
    Breaking News

    Tata Trust के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.टाटा ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के न्यासी (ट्रस्टी) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 14 अगस्त को अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर नवीनीकरण नहीं कराने का फैसला किया है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा सचिव सिंह, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) के ट्रस्टी बने रहेंगे। इस बारे में सिंह और टाटा ट्रस्ट से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

    यह घटनाक्रम एसआरटीटी के ट्रस्टियों के बीच मतभेदों के बीच सामने आया है। इसके बोर्ड के गठन को नियंत्रित करने वाले नियमों के कथित उल्लंघन की जांच लंबित रहने तक महाराष्ट्र राज्य चैरिटी कमिश्नर ने ट्रस्ट को अपने बोर्ड की बैठक करने से रोक दिया है। सूत्रों ने कहा कि एसआरटीटी ने प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए चैरिटी कमिश्नर से संपर्क किया है, जिसमें 18 अगस्त को टाटा संस की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में ट्रस्ट की भागीदारी पर इसके संभावित प्रभाव का हवाला दिया गया है।

    Vidhansabha March FIR: विधानसभा मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप

    टाटा संस की एजीएम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें एन चंद्रशेखरन को निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। टाटा संस के चेयरमैन के रूप में उनका बने रहना, कंपनी के बोर्ड में बने रहने से जुड़ा है। सिंह और उनके साथी ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने सार्वजनिक रूप से टाटा संस को सूचीबद्ध करने का समर्थन किया है, जिसका टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने विरोध किया है।

    Tata Group: शीर्ष स्तर पर प्रभाव और नियंत्रण को लेकर जारी खींचतान के बीच रतन टाटा के पुराने सहयोगियों के हटने से टाटा समूह के सत्ता संतुलन में बदलाव के संकेत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Trust के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट से दिया इस्तीफा Tata Trusts Vice Chairman Vijay Singh has resigned from the Sir Ratan Tata Trust.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Vidhansabha March FIR: विधानसभा मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप

    August 13, 2026

    Tata Group: शीर्ष स्तर पर प्रभाव और नियंत्रण को लेकर जारी खींचतान के बीच रतन टाटा के पुराने सहयोगियों के हटने से टाटा समूह के सत्ता संतुलन में बदलाव के संकेत

    August 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा भाटिया बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    August 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के बाराद्वारी इलाके में महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

    August 13, 2026

    Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group