Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Zoo: जमशेदपुर के लोगों ने रखे टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मे बाघ रुद्र और बाघिन मेघना के दो शावकों के नाम ‘तारा’ और ‘सारा’, 550 से अधिक सुझाव आये
    Breaking News

    Tata Steel Zoo: जमशेदपुर के लोगों ने रखे टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मे बाघ रुद्र और बाघिन मेघना के दो शावकों के नाम ‘तारा’ और ‘सारा’, 550 से अधिक सुझाव आये

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पिंजरे में बंद जानवरों के साथ जनता की सहभागिता बढ़ाने की पहल के तहत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने एक जनभागीदारी कार्यक्रम के माध्यम से बाघ के दो शावकों का नामकरण किया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाघिन मेघना ने 27 नवंबर को दो मादा शावकों को जन्म दिया था। बीते 10 जनवरी को शुरू हुई चार दिवसीय सार्वजनिक नामकरण प्रक्रिया के बाद शावकों का नाम ‘तारा’ और ‘सारा’ रखा गया।

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) के उप निदेशक नईम अख्तर ने बताया कि पहले चिड़ियाघर के जानवरों का नामकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता था। उन्होंने कहा, हालांकि, लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए, हमने इस प्रक्रिया में नागरिकों को शामिल करने का निर्णय लिया।” यह दूसरी बार है जब जानवरों का नाम रखने की प्रक्रिया में लोगों को भी शामिल किया गया।

    West Singhbhum: जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई 

    नागरिक सहभागिता के तहत टीएसजेडपी द्वारा 10 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आम जनता से नाम सुझाने के लिए आमंत्रण दिया गया। इस चार दिवसीय अभियान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कुल 550 से अधिक नाम प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। सुझाए गए नाम न केवल अर्थपूर्ण थे, बल्कि उनमें सांस्कृतिक जुड़ाव और स्थानीय भावनाओं की झलक भी साफ दिखाई दी। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 27 नवंबर 2025 को बाघ रुद्र और बाघिन मेघना के यहां दो शावकों ने जन्म लिया था।

    Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से मिले युवक के शव पर उठे सवाल, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की

    जन्म के बाद से ही दोनों शावक पशु चिकित्सकों की निगरानी और देखरेख में सुरक्षित रूप से पल रहे हैं। इस बीच, दोनों बाघिन शावकों की सेहत अच्छी बताई जा रही है. हाल ही में उनका कैनाइन डिस्टेंपर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। उनका वजन क्रमशः 7.34 किलोग्राम और 7.20 किलोग्राम दर्ज किया गया, जो उनके स्वस्थ विकास और वृद्धि को दर्शाता है। इस प्रकार की सहभागितापूर्ण पहलें न केवल वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि आम जनता को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी सहायक होती हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    550 से अधिक सुझाव आये as 'Tara' and 'Sara'; more than 550 suggestions were received. born in Tata Steel Zoological Park Tata Zoo: The people of Jamshedpur named the two cubs of tiger Rudra and tigress Meghna Tata Zoo: जमशेदपुर के लोगों ने रखे टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मे बाघ रुद्र और बाघिन मेघना के दो शावकों के नाम 'तारा' और 'सारा'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    West Singhbhum: जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई 

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से मिले युवक के शव पर उठे सवाल, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026
    Recent Post

    West Singhbhum: जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई 

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से मिले युवक के शव पर उठे सवाल, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group