Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar: रेलवे वैगन की फिटिंग्स को रिजेक्ट बता स्क्रैप में बेचने के धंधे का भंडाफोड, टाटानगर का सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, अब तक दो पकड़ाये
    Breaking News

    Tatanagar: रेलवे वैगन की फिटिंग्स को रिजेक्ट बता स्क्रैप में बेचने के धंधे का भंडाफोड, टाटानगर का सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, अब तक दो पकड़ाये

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. आदित्यपुर आरपीएफ की टीम ने टाटानगर में रेलवे वैगन की फिटिंग्स को रिजेक्ट करार देकर स्क्रैप में बेचने के धंधे का भंडाफोड किया है. मानगो के एनएच 33 पर मुखियाडांगा में सोमवार की दोपहर अनिल शर्मा के स्क्रैप टाल में की गयी छापेमारी में 510 से अधिक इएम पैड बरामद किये गये, जो लगभग 3 टन के करीब हैं. यह मालगाड़ी वैगन में फिट होने वाला पैड हैं, जिसे रिजेक्ट बताकर कंपनी को वापस भेजने के नाम पर सुनियोजित रूप से स्क्रैप टाल तक पहुंचा दिया जा रहा था.

    आदित्यपुर आरपीएफ प्रभारी एके सिंह की अगुवाई में की गयी छापेमारी में पूरी तस्वीर साफ होने के बाद सोमवार की शाम ही टाटानगर कैरेज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजीतेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले आरपीएफ की टीम स्क्रैप टाल संचालक अनिल शर्मा उर्फ माेनू शर्मा की गिरफ्तार कर चुकी थी. इस मामले में कंपनी प्रतिनिधि बनकर रेलवे इंजीनियर और स्क्रैप टाल संचालक के बीच बिचौलियों की भूमिका निभाने वाला असद अंसारी अभी फरार है, जिसकी तलाश आरपीएफ की टीम कर रही है. प्रारंभिक जांच में जो बाते सामने आयी है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उसके अनुसार यह कार्य पिछले कई माह से चल रहा था. अब आरपीएफ की टीम आपूर्ति और रिजेक्शन का मिलान कर दस्तावेजों की पड़ताल करते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि जब मिली सूचना पर आरपीएफ की टीम मुखियाडांगा में अनिल शर्मा के टाल तक पहुंची तो बड़ी मात्रा में रेलवे वैगन में प्रयोग में आने वाले इएम पैड मिले. यह माल लगभग 3 टन था. स्कैप टाल संचालन ने माल की खरीद के एवज में रेलवे द्वारा जारी कागजात दिखाये. जांच में यह पता चला कि असद अंसारी नाम के बिचौलिया ने यह माल अनिल शर्मा को रेलवे का स्क्रैप खरीदार बनकर बेचा है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    claiming they were rejected has been busted. Senior section engineer of Tatanagar has been arrested Tatanagar: A racket of selling railway wagon fittings as scrap Tatanagar: रेलवे वैगन की फिटिंग्स को रिजेक्ट बता स्क्रैप में बेचने के धंधे का भंडाफोड with two arrested so far. अब तक दो पकड़ाये टाटानगर का सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group