Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द
    Breaking News

    Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चौथी लाइन जोड़ने का कार्य किया जाना है। इस मेगा ब्लॉक के कारण जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अब तक 180 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है।

    अब चांपा स्टेशन पर इसे मुख्य लाइन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य 07 जून से 19 जून 2026 तक चलेगा। हालांकि इससे भविष्य में ट्रेनों की गति और समयबद्धता बढ़ेगी, लेकिन फिलहाल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर टाटानगर और आरा-बक्सर रूट पर पड़ने वाला है। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114) और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) को 19 जून तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं, बिहार जाने वाले यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस (दुर्ग-आरा) भी 10 से 16 जून के बीच अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर-बक्सर और पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी।

    Petrol/Diesel Price Hike: अफवाहों के बीच आधी रात बड़ा झ’टका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल शतक पार

    ब्लॉक की वजह से केवल लोकल ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस (ऋषिकेश-पुरी), हटिया-पुणे एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें जून के दूसरे सप्ताह में पटरी पर नहीं दिखेंगी। शालीमार-भुज, पुरी-जोधपुर और एलटीटी-गया जैसी ट्रेनों को भी रद्द की सूची में डाला गया है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    रद्द होने के अलावा कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। दिनांक 11 से 15 जून 2026 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी। दिनांक 11 से 15 जून 2026 तक सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट घंटे देरी से रवाना होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    many trains running from Tatanagar will be cancelled in June. Tatanagar: Mega block in Bilaspur-Jharsuguda section Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diesel Price Hike: अफवाहों के बीच आधी रात बड़ा झ’टका, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, ₹3 प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल शतक पार

    May 15, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026

    Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द

    May 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group