Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar Railway: जुगसलाई ओवरब्रिज के पास चोरों का आतंक, बैटरी रूम के केबल काटे, सिग्नल सिस्टम फेल, घंटों ट्रेनों का परिचालन रहा ठप
    Breaking News

    Tatanagar Railway: जुगसलाई ओवरब्रिज के पास चोरों का आतंक, बैटरी रूम के केबल काटे, सिग्नल सिस्टम फेल, घंटों ट्रेनों का परिचालन रहा ठप

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के बीच जुगसलाई ओवरब्रिज के पास रविवार देर रात बदमाशों ने रेलवे के बैटरी रूम का अहम केबल काटकर चोरी कर लिया। केबल कटते ही पूरे सेक्शन का सिग्नल सिस्टम अचानक फेल हो गया, जिससे अप–डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इस घटना का सीधा असर मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनों समेत कुल 10 ट्रेनों पर पड़ा, जो अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

    सिग्नल फेल होने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से तकनीकी टीम और आरपीएफ को मौके पर भेजा गया। रेलवे कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर मैन्युअल सिग्नलिंग के जरिए ट्रेनों को धीरे-धीरे निकाला। इस दौरान कई ट्रेनों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
    रेल अधिकारियों के अनुसार चोरी गए केबल की वजह से बैटरी रूम की आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सिग्नल सिस्टम को बहाल कर दिया गया और देर रात से ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया गया। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केबल चोरी में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and halting train operations for hours. cutting cables in the battery room signal system failure Tatanagar Railway: Thieves created havoc near the Jugsalai overbridge Tatanagar Railway: जुगसलाई ओवरब्रिज के पास चोरों का आतंक घंटों ट्रेनों का परिचालन रहा ठप बैटरी रूम के केबल काटे सिग्नल सिस्टम फेल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group