Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar: क्रिया योग एक्सप्रेस में पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को डराने के आरोप में दो गिरफ्तार, दोनों मानगो से अवैध हथियारों की खेप पहुचाने जा रहे थे रांची
    Breaking News

    Tatanagar: क्रिया योग एक्सप्रेस में पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को डराने के आरोप में दो गिरफ्तार, दोनों मानगो से अवैध हथियारों की खेप पहुचाने जा रहे थे रांची

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. ट्रेन के यात्रियों को देसी पिस्तौल दिखाकर आतंकित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से गिरफ्तार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी मुख्य रूप से अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल हैं। वे टाटानगर के मानगो इलाके में अवैध हथियारों की खेप लेने गए थे, जिसे उन्हें रांची में पहुंचाना था। हालांकि, देर होने के कारण उन्हें खेप नहीं मिली और वे ट्रेन के सामान्य डिब्बे में सवार हो गए। उन्होंने कहा, ‘एक महिला यात्री ने अगले डिब्बे में मौजूद आरपीएफ कर्मियों को सूचना दी कि दोनों में से एक युवक अवैध देसी पिस्तौल लहरा रहा है और यात्रियों को धमका रहा है, जबकि उसका साथी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद आरपीएफ टीम ने दोनों को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचने पर दोनों को सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया।

    उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में हुई है। दोनों रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सरताज कॉलोनी के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि अकीब के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tatanagar: Two arrested for threatening passengers with a pistol on the Kriya Yoga Express; they were transporting a consignment of illegal weapons from Mango to Ranchi. Tatanagar: क्रिया योग एक्सप्रेस में पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को डराने के आरोप में दो गिरफ्तार दोनों मानगो से अवैध हथियारों की खेप पहुचाने जा रहे थे रांची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group