Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatkal Ticket Rule 2025: अब आधार से वेरिफिकेशन और OTP से ही मिलेगी तत्काल टिकट, जानें नया नियम
    Breaking News

    Tatkal Ticket Rule 2025: अब आधार से वेरिफिकेशन और OTP से ही मिलेगी तत्काल टिकट, जानें नया नियम

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025Updated:June 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली
    भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यह कदम तत्काल स्कीम के फायदे आम यात्रियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    रेल मंत्रालय द्वारा 10 जून को जारी निर्देश के अनुसार, यह नया नियम सभी जोनल रेलवे पर समान रूप से लागू होगा। इसके तहत तत्काल टिकट की बुकिंग तभी संभव होगी जब उपयोगकर्ता का IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक और वेरिफाइड होगा।

    READ MORE :S E Railway News: 10 से 28 जून 2025 के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली साउथ बिहार, टाटा इतवारी,टाटा बिलासपुर,टाटा गुवा ,संबलेश्वरी,जनशताब्दी, इस्पात, उत्कल सहित अन्य 18 एक्सप्रेस ट्रेनें अप और डाउन में विभिन्न तिथियों में रहेंगी रद. देखे रद ट्रेनों की सूची 

    क्यों उठाया गया यह कदम?

    रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया कि तत्काल स्कीम का फायदा सही और पात्र यात्रियों तक पहुंचे, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है। इससे एजेंटों द्वारा की जाने वाली फर्जी बुकिंग पर भी रोक लगेगी।

    READ MORE :World Bank: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख र्थव्यवस्था बना रहेगा भारत, विश्व बैंक ने 6.3 प्रतिशत पर भारत की वृद्धि दर बरकरार रखा

    1 जुलाई 2025 से लागू होंगे ये नए नियम:

    अब IRCTC वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट केवल वही यात्री बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाई है। यानी अगर आपने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आप Tatkal टिकट नहीं बुक कर सकेंगे।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    READ MORE :Jharkhand; नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, DGP बोले-अफीम के लिए एक बड़ा सोर्स स्टेट बन गया है झारखंड

     15 जुलाई से OTP भी जरूरी:

    टिकट बुकिंग के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे दर्ज किए बिना टिकट बुक नहीं होगी। यह प्रक्रिया केवल आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही काम करेगी।

    READ MORE :Tata Steel UISL की यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रघुनाथ पांडेय जीते, महामंत्री बने सीडीएस कृष्णन, पूरी टीम ने दर्ज की जबरदस्त जीत 

    एजेंटों पर भी सख्ती:
    रेलवे ने टिकट एजेंटों के लिए नया नियम लागू किया है ताकि आम लोग पहले टिकट बुक कर सकें:

    AC क्लास की बुकिंग: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

    Non-AC क्लास की बुकिंग: सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एजेंटों को रोक।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    READ MORE :Indian Railways IRCTC:बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर, नई दिल्ली-हावड़ा के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें टाइम टेबल

     CRIS और IRCTC को दिए निर्देश:

    रेलवे मंत्रालय ने CRIS (रेलवे का IT सिस्टम बनाने वाली एजेंसी) और IRCTC को इन तकनीकी बदलावों को समय पर लागू करने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि 1 जुलाई और 15 जुलाई से नए नियम प्रभावी रूप से लागू हो सकें।

     

    1 जुलाई से: केवल आधार वेरिफाइड यूजर ही Tatkal टिकट बुक कर सकेंगे।

    15 जुलाई से: आधार OTP डालना अनिवार्य होगा।

    एजेंटों के लिए: तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक रोक।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aadhar Verified User Ticket Booking IRCTC Tatkal Aadhar Link IRCTC Tatkal आधार लिंक Railway Ticket Booking New Rule Tatkal OTP Verification Rule Tatkal Ticket Rule 2025 आधार वेरिफाइड यूजर टिकट बुकिंग तत्काल टिकट रेलवे टिकट बुकिंग नया नियम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group