Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ नाम के संगठन ने दी जान से मारने की धमकी
    Breaking News

    टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ नाम के संगठन ने दी जान से मारने की धमकी

    News DeskBy News DeskApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) नाम के संगठन ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You….

    पूर्व BJP सांसद ने गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस से इस संबंध में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई है. साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है. इसके लिए सायबर सेल की टीम ईमेल को ट्रैक करने की कोश‍िश कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के जर‍िए मामले की जांच सघनता से कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की थी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत इस कायराना हरकत का जवाब देगा. गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत हमला करेगा.

    यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली हो. नवंबर 2021 में, जब वो सांसद थे, तब भी उन्हें ऐसा ही मेल मिला था. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अप्रैल को गौतम गंभीर को दो बार ईमेल के जरिए धमकी मिली, एक दोपहर में और दूसरी शाम को. दोनों मेल में सिर्फ तीन शब्द लिखे थे: “I Kill U (You)”.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Team India coach Gautam Gambhir received death threats from an organization named 'ISIS Kashmir'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group