Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tej Pratap Yadav; लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘गैरजिम्मेदाराना व्यवहार’ को लेकर RJD से निष्कासित किया गया, प्रेम संबंधों का खुलासा करने पर हुई कार्रवाई
    Breaking News

    Tej Pratap Yadav; लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘गैरजिम्मेदाराना व्यवहार’ को लेकर RJD से निष्कासित किया गया, प्रेम संबंधों का खुलासा करने पर हुई कार्रवाई

    News DeskBy News DeskMay 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए. प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की. लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

    उन्होंने कहा, ‘अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह (तेजप्रताप) स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    इसलिए हुआ निष्कासन
    यह कदम बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट में यह कहने के एक दिन बाद उठाया गया कि वह एक युवती के साथ ‘‘रिश्ते में’ हैं, लेकिन बाद में उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया मंच पर उनका अकाउंट ‘हैक’ कर लिया गया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेजप्रताप (37) को उनके शादीशुदा होने की बात याद दिलाई, जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी. तेजप्रताप ने शनिवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें.

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    तेजप्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी. हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action taken for revealing love affair Tej Pratap Yadav; Lalu Prasad expelled his elder son Tej Pratap Yadav from RJD for 'irresponsible behavior'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group