Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tejswi Yadav: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब तेजस्वी को RJD का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, रोहिणी का तंज, ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक
    Breaking News

    Tejswi Yadav: विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब तेजस्वी को RJD का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, रोहिणी का तंज, ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को रविवार को यहां हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार हुई थी, जिसमें ‘महागठबंधन’ ने 36 वर्षीय नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा करके चुनाव लड़ा था। राजद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसमें यादव, प्रसाद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    यादव की सबसे बड़ी बहन एवं पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती भी बैठक में मौजूद थीं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी वर्तमान में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। शनिवार को वह पार्टी में अपना राजनीतिक कद बढ़ने को लेकर आश्वस्त दिखे थे, क्योंकि उन्होंने राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह बूथ स्तर से पार्टी संरचना में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं। तेजस्वी यादव और राज्यसभा सदस्य संजय यादव समेत उनके करीबी सहयोगियों को उनकी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के लिए सीधे तौर पर दोषी ठहराया था। रोहिणी ने यह भी आरोप लगाया था कि जब उन्होंने जवाबदेही तय करने पर जोर दिया, तो उन्हें गालियां दी गईं।

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने बनाया था अपना संगठन
    यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव को प्रसाद ने पिछले साल पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने अपना खुद का संगठन, जनशक्ति जनता दल बनाया है, जो अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया है।

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    तेजस्वी यादव की बड़ी बहन ने यह कहा?
    इस फैसले के बाद तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर उनकी बहन रोहणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक.”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक congratulations to the 'puppet-turned-prince' on his coronation. Rohini taunts Tejaswi Yadav: Tejaswi has been appointed working president of the RJD Tejswi Yadav: तेजस्वी को RJD का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया रोहिणी का तंज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ

    September 6, 2026

    Seraikela Kharsawan News :CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, अनुशासनहीनता पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group