Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध
    Breaking News

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    News DeskBy News DeskJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनः परीक्षा से पहले मंगलवार को ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि यह कदम नकल गिरोहों से निपटने के लिए उठाया गया है। एनटीए की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत आदेश जारी करके भारत में टेलीग्राम मंच तक पहुंच को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा और इसमें नीट (यूजी) 2026 की पुन:परीक्षा का दिन तथा उसके तुरंत बाद की अवधि शामिल होगी।

    एनटीए ने एक बयान में कहा कि एक अलग निर्देश के तहत टेलीग्राम को भारत में पहले से पोस्ट किए जा चुके संदेशों में संपादन की सुविधा 30 जून 2026 तक एक निर्धारित अवधि के लिए बंद करनी होगी।
    एजेंसी के अनुसार, यह कदम मंच की उस विशेष तकनीकी सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संबंध में बाद में कथित ‘प्रश्नपत्र लीक’ के फर्जी साक्ष्य तैयार करने के लिए किया जाता रहा है।

    इसने कहा, दोनों कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के हित में उठाए गए हैं। इनका उद्देश्य 21 जून, 2026 को होने वाली नीट (यूजी) 2026 की पुन:परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ठगने के लिए नकल माफियाओं द्वारा टेलीग्राम मंच के संगठित इस्तेमाल पर रोक लगाना है।’’

    Jharkhand Politics: रास चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद INDIA’ गठबंधन में दरार, RJD ने कांग्रेस प्रभारी के राजू को ‘बिकाऊ’ कहा

    एजेंसी ने छात्रों के हित में की गई इस त्वरित कार्रवाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे 21 जून को ‘‘सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा’’ आयोजित करने में मदद मिलेगी।

    तीन मई को आयोजित की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। अब यह पुनः परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

    EPFO Interest Credit: 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों के खातों में इसी महीने ब्याज की रकम जमा होने की उम्मीद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Telegram App: Temporary ban on the ‘Telegram’ app in India ahead of the NEET-UG re-examination. Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: रास चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद INDIA’ गठबंधन में दरार, RJD ने कांग्रेस प्रभारी के राजू को ‘बिकाऊ’ कहा

    June 19, 2026

    EPFO Interest Credit: 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों के खातों में इसी महीने ब्याज की रकम जमा होने की उम्मीद

    June 19, 2026

    Jamshedpur: कदमा टावर रोड में टाटा स्टील क्वार्टर पर ट्रैफिक ASI का अवैध कब्जा, खाली कराने पहुंची टीम तो जमकर हुआ बवाल

    June 19, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: रास चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद INDIA’ गठबंधन में दरार, RJD ने कांग्रेस प्रभारी के राजू को ‘बिकाऊ’ कहा

    June 19, 2026

    EPFO Interest Credit: 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों के खातों में इसी महीने ब्याज की रकम जमा होने की उम्मीद

    June 19, 2026

    Jamshedpur: कदमा टावर रोड में टाटा स्टील क्वार्टर पर ट्रैफिक ASI का अवैध कब्जा, खाली कराने पहुंची टीम तो जमकर हुआ बवाल

    June 19, 2026

    Weather Alert: झारखंड में 24 घंटे में वज्रपात से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत

    June 19, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पुराने ट्रक-बस बदलने पर छूट देने की सरकारी योजना में शामिल, नये वाहन लेने पर शोरूम कीमत पर 8 प्रतिशत की मिलेगी छूट

    June 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group