Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»आंधी-बारिश के बाद गिरा तापमान, 19 से 21 मार्च तक दिखेगा मौसम में बदलाव
    Breaking News

    आंधी-बारिश के बाद गिरा तापमान, 19 से 21 मार्च तक दिखेगा मौसम में बदलाव

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया. कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहे. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 19 मार्च से 21 मार्च तक मौसम में बदलाव दिखेगा. कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी की है.

    19 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. 20 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं. वज्रपात की भी आशंका है. 21 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं. वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है और सुरक्षित रहने की अपील की है.

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं गरज और आंधी के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं हीट वेव के साथ सीवियर हीट वेव की भी स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    change in weather will be seen from 19 to 21 March Temperature dropped after storm and rain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group