Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tender scam : हेमंत सरकार में टेंडर घोटाला चरम पर, गृह विभाग में बड़ा गिरोह सक्रिय : भाजपा
    Breaking News

    Tender scam : हेमंत सरकार में टेंडर घोटाला चरम पर, गृह विभाग में बड़ा गिरोह सक्रिय : भाजपा

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब देशभर में शासन व्यवस्था में सुधार और नवाचार हो रहे हैं, तब हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार के नये-नये तरीके इजाद किये जा रहे हैं. टेंडर सेटिंग को लेकर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है. जहां एक मंत्री पहले से ही टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में है, वहीं अब एक और टेंडर घोटाले का सामने आना हैरान करने वाला है.

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री साह ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से गृह विभाग में बड़े पैमाने पर टेंडर घोटाले हो रहे हैं. सरकार ने एक संगठित सिंडिकेट को पनपने का खुला मौका दिया है. पहले से मिलीभगत रखने वाली कंपनियों को तकनीकी रूप से योग्य घोषित किया जाता है और फिर एक तयशुदा गिरोह को मनमाने दर पर ठेके दिये जाते हैं.

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि टेंडर संख्या जीइएम/2022/बी/2317532 में 23 में से 20 कंपनियों को तकनीकी कारणों से बाहर कर दिया गया था. जांच के दौरान यह सामने आया कि टेंडर जीइएम/2022/बी/2498791 सहित कई मामलों में तीन ही कंपनियों को टेंडर दिये जा रहे हैं. इसमें कोलकाता की जेसी माइकल, पटना की अरिहंत कॉर्पोरेशन और दिल्ली की लाइफलाइन सिक्योरिटी शामिल हैं. इन तीनों कंपनियों के डायरेक्टर या पार्टनर आपस में जुड़े हुए हैं.

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    जेसी माइकल के डायरेक्टर चिराग जैन हैं, जो अरिहंत ट्रेडिंग के भी प्रोप्राइटर हैं. वहीं जितेंद्र कोचर जेसी माइकल और लाइफलाइन सिक्योरिटी दोनों के डायरेक्टर हैं. इससे स्पष्ट है कि गृह विभाग और ठेकेदारों के बीच एक गहरा गठजोड़ बना हुआ है और यह केवल गठजोड़ नहीं, बल्कि आपराधिक आचरण का मामला है. श्री साह ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a big gang is active in the Home Department: BJP Tender scam is at its peak in Hemant government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    September 22, 2026

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026
    Recent Post

    1Win en Argentina – aplicación móvil

    September 22, 2026

    B7 Casino — Login, Welkomstbonus 100% tot €450 en 250 FS

    September 22, 2026

    Pinco Online Kazino 2026 – Pulsuz Dövriyyələr və Promolar

    September 22, 2026

    1Win Giriş Türkiye’de Online Casino

    September 22, 2026

    Chicken Road slot w kasynie online – bezpieczeństwo gry

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group