Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel के जमशेदपुर प्लांट के परिचालन क्षेत्रों में 10,000 से अधिक CCTV कैमरे, सुरक्षा बढ़ाने के लिए AI, ‘कनेक्टेड वर्कफोर्स’ प्रणाली का इस्तेमाल बढ़ा रही कंपनी
    Breaking News

    Tata Steel के जमशेदपुर प्लांट के परिचालन क्षेत्रों में 10,000 से अधिक CCTV कैमरे, सुरक्षा बढ़ाने के लिए AI, ‘कनेक्टेड वर्कफोर्स’ प्रणाली का इस्तेमाल बढ़ा रही कंपनी

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल कर्मचारी निगरानी प्रणाली और रिमोट ऑपरेशन का इस्तेमाल बढ़ा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एआई आधारित निगरानी की मदद से असुरक्षित गतिविधियों की पहचान कर हादसा होने से पहले ही चेतावनी दी जा सकती है। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थिरता) राजीव मंगल ने कहा, ‘ज्यादातर लोग किसी घटना के बाद उसकी जांच के लिए सीसीटीवी का इस्तेमाल करते हैं। हम इसका इस्तेमाल पहले से ही हादसों को रोकने के लिए करना चाहते हैं। टाटा स्टील एआई, कंप्यूटर विजन और रिमोट ऑपरेशन का इस्तेमाल बढ़ा रही है, ताकि हादसा होने के बाद उसकी जांच करने के बजाय वास्तविक समय में उसे रोकने पर ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टाटा स्टील ने पूरे समूह में काम के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की दर में 38 प्रतिशत की कमी हासिल की है।

    ‘एआई’ आधारित गेट पास
    टाटा स्टील देशभर में अपनी ‘कनेक्टेड वर्कफोर्स’ प्रणाली भी लागू कर रही है। उन्होंने कहा, ‘एआई आधारित गेट पास और संयंत्रों के भीतर लगाए गए छोटे डिजिटल उपकरण कर्मचारियों की आवाजाही पर नजर रखते हैं तथा तय व्यवस्था से किसी भी तरह के विचलन की पहचान कर लेते हैं। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि कर्मचारी केवल अधिकृत और सुरक्षित क्षेत्रों में ही प्रवेश करें। कंपनी एकीकृत रिमोट ऑपरेशन केंद्रों (आईआरओसी) का भी विस्तार कर रही है। इनके जरिये खदानों या संयंत्रों में जोखिम वाले काम की दूर से निगरानी की जा सकती है और जहां संभव हो, उन्हें दूर से नियंत्रित भी किया जा सकता है।

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    संयंत्र और मशीनरी से जुड़ा डेटा बड़ी स्क्रीन पर एक साथ उपलब्ध
    सीसीटीवी की फुटेज, संयंत्र और मशीनरी से जुड़ा डेटा तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं बड़ी स्क्रीन पर एक साथ उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे कर्मचारियों को जोखिम वाले वातावरण में भेजने की जरूरत कम होती है और आपात स्थिति में विभिन्न टीमों के बीच बेहतर समन्वय हो पाता है। मंगल ने कहा कि रिमोट ऑपरेशन से इस्पात उद्योग में युवा कर्मचारियों को आकर्षित करने में भी मदद मिल सकती है, क्योंकि इससे उन्हें गर्म, उमस भरे और अधिक शोर वाले कार्यस्थलों में कम समय बिताना पड़ेगा।

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    ट्रक और ट्रेलर चालकों पर ऐसे रखी जा रही नजर
    उन्होंने कहा, ‘एआई का इस्तेमाल लॉजिस्टिक से जुड़ी सुरक्षा में भी किया जा रहा है। हर दिन करीब 8,000-10,000 ट्रक और ट्रेलर कच्चा माल या तैयार माल लेकर टाटा स्टील के संयंत्रों में आते हैं। चालक की थकान पर नजर रखने वाली प्रणालियां कैमरों की मदद से सिर की गतिविधि और मोबाइल फोन के इस्तेमाल का पता लगाती हैं और चेतावनी जारी करती हैं। प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल ट्रकों को ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों के संपर्क में आने से रोकने के लिए भी किया जा रहा है।’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'कनेक्टेड वर्कफोर्स' प्रणाली का इस्तेमाल बढ़ा रही कंपनी 000 CCTV cameras 000 से अधिक CCTV कैमरे AI for enhanced security and a 'connected workforce' system across the operational areas of Tata Steel's Jamshedpur plant. Tata Steel के जमशेदपुर प्लांट के परिचालन क्षेत्रों में 10 The company is increasing the use of over 10 सुरक्षा बढ़ाने के लिए AI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    September 15, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    September 15, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    September 15, 2026
    Recent Post

    UPI से 2,000 रुपये तक के लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड से भुगतान पर शुल्क नहीं, पर अधिक राशि पर MDR तय होना बाकी

    September 15, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार चढ़ा, Tata Steel के शेयर भी बढ़त में रहे

    September 15, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आशियाना चौक से युवक का अपहरण, पुलिस की सघन नाकेबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

    September 15, 2026

    Chaibasa: मनोहरपुर में लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस बरामद

    September 15, 2026

    Green Steel Plant: हाइड्रोजन से चलने वाले भारत के पहले डायरेक्ट रिड्यूस्ड Steel Plant ko CSIR-IIMT विकसित करेगा, जानें कितना होगा खर्च, डीआरआई संयंत्र के फायदे?

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group