Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»संविधान बचाओ पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओ को सुना, बिजली-पानी पर चर्चा
    Breaking News

    संविधान बचाओ पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओ को सुना, बिजली-पानी पर चर्चा

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. सीतारामडेरा मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान बचाओ पदयात्रा का आयोजन भुईयाडीह आदर्शनगर, माॅ रक्षा काली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कान्हू भट्टा, कल्याणनगर तक हुई. पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए.

    संविधान बचाओ यात्रा के क्रम में कांग्रेस पार्टी का काफिला बस्तीवासियों से मिलने का कार्य भी किया, इस दरम्यान बस्तीवासियों ने जिलाध्यक्ष श्री दुबे के समक्ष निर्बाध बिजली आपूर्ति की समस्या को रखते हुए आग्रह किया कि हम बस्तीवासियों को जुस्को का बिजली दिलाया जाए, इस विषय पर जिलाध्यक्ष ने बस्तीवासियों से कहा कि एक आवेदन पत्र बस्तीवासी तैयार करें, तदुपरांत आवेदन पत्र के साथ जुस्को के वरीय अधिकारी से वार्ता कर आगे कदम बढ़ाया जाएगा.

    बस्तीवासियों ने पानी सप्लाई एवं पाईप लाईन बिछाने के समस्या पर जिलाध्यक्ष ने त्वरित कदम उठाते हुए जुस्को के अधिकारी से बात कर समस्या समाधान कराया. अनेकों बस्तीवासियों ने साफ-सफाई की समस्या को भी जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा, इस विषय पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जेएनएसी के पदाधिकारी से वार्ता कर साफ-सफाई के समस्या को विस्तार से रखा, जिस पर पदाधिकारी ने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया. पदयात्रा के क्रम में जिलाध्यक्ष ने सभी जन समस्याओं को संकलित भी किया तथा आगामी दिनों में उच्च पदाधिकारी से पुनः मिलकर बात रखने का आश्वासन दिया.

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    पदयात्रा के उपरांत सभा का आयोजन सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान तथा संगठन सृजन अभियान व्यापक रूप से चला रही है. संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य प्रखण्ड कमिटी एवं मण्डल कमिटी को पुनर्गठित कर सभी सक्रिय लोगों को जोड़कर संगठन में दायित्व सौंपा जा रहा है. प्रखण्ड कमिटी एवं मण्डल कमिटी जनता के समस्याओं को संकलित करें. इस विषय पर जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्या से संबंधित क्षेत्र की जनता से आवेदन पत्र प्राप्त करें. इसके बाद संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र सौंप कर समस्या समाधान का प्रयास करेगा.

    संविधान बचाओ पदयात्रा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, राहुल गोस्वामी, प्रकाश जायसवाल, पंचू राम, मुंशी साव, दीपक मिश्रा, अमन जयसवाल, लालजी राम, पीयूष चौधरी, सौरभ मिश्रा, आदित्य पांडे, ऋषि दास, साहिल कुमार, सुजल यादव, अविनाश दास, आकाश जायसवाल, सानू सेन, रोशन जायसवाल, दिलीप राय, पहलाद चौरसिया, अशोक जायसवाल, जितेंद्र कुमार, अशोक दास, गौतम बारी, चिंटू बारी, मन्नू दुबे, आशीष मिश्रा, हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस जन शामिल रहे.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    In the Save Constitution march the Congress district president heard the problems of the people and discussed electricity and water
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group