Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NIT जमशेदपुर में 13 व 13 दिसंबर को होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव, MSME और शिक्षण संस्थानों के बीच बनेगी नयी साझेदारी
    Breaking News

    NIT जमशेदपुर में 13 व 13 दिसंबर को होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव, MSME और शिक्षण संस्थानों के बीच बनेगी नयी साझेदारी

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में 12 और 13 दिसंबर को होने वाला इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव 2025 इस बार और भी भव्य होने जा रहा है. यह आयोजन पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण नवाचार और शोध आधारित इवेंट्स में गिना जाता है. कार्यक्रम का उद्देश्य है- अकादमिक संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत साझेदारी कर देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देना है. कॉन्क्लेव का संचालन संस्थान की रिसर्च एंड कंसल्टेंसी डिवीजन कर रही है, जो इस कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े नेताओं को एक ही मंच पर जोड़ने का प्रयास कर रही है. इस साल इवेंट में इंडस्ट्री–स्पॉन्सर्ड पैनल डिस्कशन, नेशनल हैकाथॉन, स्कूल व कॉलेजों के लिए मॉडल प्रतियोगिता और महिला उद्यमियों के लिए विशेष फोरम शामिल हैं.

    सरकार के विकसित भारत 2047 विजन के तहत IAC 2025 युवाओं को स्टार्टअप सपोर्ट, फंडिंग, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन से जोड़ने का अवसर देगा. कई बड़ी कंपनियां और निवेशक इसमें शामिल होंगे, जिससे युवाओं के इनोवेटिव आइडिया सीधे फंडिंग और उद्योग साझेदारी तक पहुंच सकेंगे.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    भारत की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई की बड़ी भूमिका है. कॉन्क्लेव 2025 में इन उद्यमों को आधुनिक तकनीक, साझा शोध संसाधन और सप्लाई–चेन इनोवेशन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा. आयोजक मानते हैं कि इससे देश के छोटे और मध्यम उद्योगों की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता तेजी से बढ़ेगी.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    नई रिसर्च और तकनीकों का प्रदर्शन
    कॉन्क्लेव में एनआईटी जमशेदपुर धातुकर्म, माइनिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों में अपनी उन्नत शोध उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा. विशेषज्ञ यह बताएंगे कि कैसे नई तकनीक औद्योगिक चुनौतियों का समाधान बन सकती हैं और कैसे ये समाधान भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    marking a new partnership between MSMEs and educational institutions. MSME और शिक्षण संस्थानों के बीच नयी साझेदारी NIT जमशेदपुर में 13 व 13 दिसंबर को होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव The country's largest Industry-Academia Conclave will be held on December 13th and 14th at NIT Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group