Site icon Lahar Chakra

NIT जमशेदपुर में 13 व 13 दिसंबर को होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव, MSME और शिक्षण संस्थानों के बीच बनेगी नयी साझेदारी

Adityapur. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में 12 और 13 दिसंबर को होने वाला इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव 2025 इस बार और भी भव्य होने जा रहा है. यह आयोजन पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण नवाचार और शोध आधारित इवेंट्स में गिना जाता है. कार्यक्रम का उद्देश्य है- अकादमिक संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत साझेदारी कर देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देना है. कॉन्क्लेव का संचालन संस्थान की रिसर्च एंड कंसल्टेंसी डिवीजन कर रही है, जो इस कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े नेताओं को एक ही मंच पर जोड़ने का प्रयास कर रही है. इस साल इवेंट में इंडस्ट्री–स्पॉन्सर्ड पैनल डिस्कशन, नेशनल हैकाथॉन, स्कूल व कॉलेजों के लिए मॉडल प्रतियोगिता और महिला उद्यमियों के लिए विशेष फोरम शामिल हैं.

सरकार के विकसित भारत 2047 विजन के तहत IAC 2025 युवाओं को स्टार्टअप सपोर्ट, फंडिंग, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन से जोड़ने का अवसर देगा. कई बड़ी कंपनियां और निवेशक इसमें शामिल होंगे, जिससे युवाओं के इनोवेटिव आइडिया सीधे फंडिंग और उद्योग साझेदारी तक पहुंच सकेंगे.

भारत की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई की बड़ी भूमिका है. कॉन्क्लेव 2025 में इन उद्यमों को आधुनिक तकनीक, साझा शोध संसाधन और सप्लाई–चेन इनोवेशन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा. आयोजक मानते हैं कि इससे देश के छोटे और मध्यम उद्योगों की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता तेजी से बढ़ेगी.

नई रिसर्च और तकनीकों का प्रदर्शन
कॉन्क्लेव में एनआईटी जमशेदपुर धातुकर्म, माइनिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों में अपनी उन्नत शोध उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा. विशेषज्ञ यह बताएंगे कि कैसे नई तकनीक औद्योगिक चुनौतियों का समाधान बन सकती हैं और कैसे ये समाधान भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देंगे.

Exit mobile version