


नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 फरवरी को ‘SOUL Leadership Conclave’के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस कार्यक्रम का आयोजन ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (एसओयूएल) द्वारा किया जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, खेल, कला एवं मीडिया, सार्वजनिक नीति, व्यापार, सामाजिक क्षेत्र और आध्यात्मिक दुनिया के दिग्गज अपनी व्यक्तिगत नेतृत्व यात्रा के बारे में बात करने के साथ ही विचारकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए परिवर्तनकारी अनुभवों को साझा करने के वास्ते एक मंच पर आएंगे.
सम्मेलन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, ब्रह्मकुमारी की आध्यात्मिक नेता बी के शिवानी, शतरंज के विश्व चैंपियन डी. गुकेश, पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल और भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल जैसे वक्ता शामिल होंगे.



