Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कुत्ता पालने का शौक पड़ेगा महंगा, सरकार बना रही योजना, लगेगा भारी जुर्माना
    Breaking News

    कुत्ता पालने का शौक पड़ेगा महंगा, सरकार बना रही योजना, लगेगा भारी जुर्माना

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. डॉग लवर्स हों या कुत्ता पालने का शौक रखने वाले. इनके लिए सरकार एक योजना बनाने में लगी है. अब अगर आप कुत्ता पालते हैं और उसे सैर कराने के लिए बिना पट्टे और कॉलर के बाहर ले जाते हैं तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने संसद में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया है, जिसके तहत सार्वजनिक जगह पर कुत्ते को बिना धातु की चेन और कॉलर के घुमाने पर जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है.

    इस नए प्रावधान के मुताबिक पहली बार उल्लंघन करने पर चेतावनी दी जाएगी, लेकिन दोबारा गलती करने पर सीधा बड़ा जुर्माना देना होगा. इसका मकसद है कि सार्वजनिक जगहों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और पालतू कुत्ते के मालिक भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएं.

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में यह बिल पेश करते हुए कहा कि यह कानून छोटे-छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर केवल जुर्माना या चेतावनी के दायरे में लाएगा. इससे अदालतों का बोझ कम होगा और आम लोगों को भी राहत मिलेगी. सरकार का मानना है कि यह कदम ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की दिशा में एक और बड़ा सुधार है. वैसे अगर आप डॉग लवर हैं तो अब अपने पालतू कुत्ते को सैर कराने से पहले उसकी चेन और कॉलर लगाना न भूलें, वरना चेतावनी के बाद अगली बार भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    30 दिन बाद भी वैध रहेगा लाइसेंस

    इस नए विधेयक में केवल कुत्तों से जुड़ी सख्ती ही नहीं, बल्कि कई ऐसे बदलाव शामिल किए गए हैं जो लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं. इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस की मियाद खत्म होने के 30 दिन बाद तक वह वैध माना जाएगा. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पूरे राज्य में कहीं भी कराया जा सकेगा, न कि केवल किसी विशेष क्षेत्रीय दफ्तर में. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सूचना देने का समय 14 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है. इसके अलावा, नई दिल्ली नगर निगम एक्ट में भी बदलाव किए जाएंगे. अब प्रॉपर्टी टैक्स की गणना पुरानी पद्धति से नहीं, बल्कि यूनिट एरिया मेथड से होगी, जिससे आकलन पारदर्शी और आसान होगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    heavy fine will be imposed the government is making a plan The hobby of keeping a dog will be expensive
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026

    Raksha Bandhan 2026: सिंहभूम डाक विभाग की अनूठी पहल, अब हर भाई की कलाई तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :Karim City College में NSS वार्षिक विशेष शिविर 2026 के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, डॉ. आले अली को दी गई भावभीनी विदाई

    July 7, 2026

    Jamshedpur News :LBSM College में प्रथम और सातवें सेमेस्टर नामांकन की तैयारी पूरी, हेल्प डेस्क शुरू

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group