Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group की इस कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर
    Breaking News

    Tata Group की इस कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपये रहा है. टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 162.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,244.29 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,268.97 करोड़ रुपये था.

    वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च सालाना आधार पर 1,072.33 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 1,080.11 करोड़ रुपये हो गया. टीटीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक वॉरेन हैरिस ने कहा, तिमाही की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई, लेकिन आगे चलकर ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत होता गया, जिससे उत्पाद नवाचार और डिजिटल बदलाव के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं की पुष्टि हुई.

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वोल्वो कार्स ने उसे उत्पाद इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर और पीएलएम (उत्पाद जीवनचक्र प्रबंधन) के लिए एक रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना है. हैरिस ने कहा, हम वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में क्रमिक सुधार और दूसरी छमाही के बेहतर होने को लेकर आशावादी हैं. आज हमारी सौदों की संख्या एक साल पहले की तुलना में अधिक मजबूत है.

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The net profit of this Tata Group company increased by five percent to Rs 170 crore in the first quarter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

    July 6, 2026

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group