Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सरकार के फरमान पर सक्रिय हुआ प्रशासन, शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का हाल जानेंगे अधिकारी
Headlines

सरकार के फरमान पर सक्रिय हुआ प्रशासन, शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का हाल जानेंगे अधिकारी

News DeskBy News DeskDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों व नगर निकाय के नोडल पदाधिकारी की बैठक
  • एक दिन पहले बताया जाएगा पंचायत का नाम, जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता देखी जायेगी 

जमशेदपुर. जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी प्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारियों को यह पता लगाने को कहा है कि सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को मिल रहा है या नहीं. शुक्रवार को बुलायी गयी बैठक में इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. विद्यालयों में पठन-पाठन व अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियां, स्वास्थ्य सुविधा, खाद्य वितरण, संबंधित पंचायत में कृषि व बागवानी क्षेत्र की संभावनाओं, माताओं व बच्चों का ससमय टीकाकरण, जल जीवन मिशन की स्थिति, मनरेगा, पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना व अन्य विकास कार्यों की धरातल पर स्थिति से अवगत होते हुए रिपोर्ट करेंगे.

पंचायत स्तर पर सरकार की संस्थाएं एवं उनके माध्यम से लोगों को दी जा रही बुनियादी सेवायें, सुविधायें तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है इसकी वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से जिला स्तर के नोडल पदाधिकारियों को क्षेत्र में भेजा जा रहा है.

उपायुक्त ने कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से अपने प्रखंड व नगर निकाय का क्षेत्र भ्रमण करेंगे. किसी परिस्थिति में जिला मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो इस क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त को लिखित में सूचित करेंगे तथा उक्त अवधि के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के पश्चात ही जिला मुख्यालय छोड़ेंगे .

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

नोडल पदाधिकारी को एक दिन पहले प्रत्येक शुक्रवार की संध्या तक पंचायत का नाम बताया जाएगा . निकाय/पंचायत निरीक्षण के क्रम में वहां अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक, मिडिल व हाई स्कूल (अगर हो तो), जन वितरण प्रणाली दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, मनरेगा की दो योजना, गोदाम आदि का निरीक्षण कर जिला द्वारा दिए गए फॉर्मेट में आने वाले सोमवार को रिपोर्ट समर्पित करेंगे .

अगले निरीक्षण के एक दिन पूर्व अर्थात् शुक्रवार को उन सभी पदाधिकारी/ कर्मियों के साथ बैठक कर निरीक्षण के दौरान दिए गए अनुपालन आदेश में प्रगति की समीक्षा की जाएगी. उन्होने कहा कि यह अभ्यास संबंधित पंचायत क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी संस्थान व सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

प्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकरियों के नाम 

  • 1. उप विकास आयुक्त- गोलमुरी सह जुगसलाई (जमशेदपुर)
  • 2. परियोजना निदेशक आईटीडीए- घाटशिला
  • 3. अपर उपायुक्त- पटमदा
  • 4. निदेशक एनईपी- गुड़ाबांदा
  • 5. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी- धालभूमगढ़
  • 6. अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था)- मुसाबनी
  • 7. जिला आपूर्ति पदाधिकारी- डुमरिया
  • 8. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम- बोड़ाम
  • 9. अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला- चाकुलिया
  • 10. भूमि सुधार उप समाहर्ता, घाटशिला- बहरागोड़ा
  • 11. भूमि सुधार उप समाहर्ता, धालभूम- पोटका
  • 12. जिल पंचायती राज पदाधिकारी- जमशेदपुर अक्षेस
  • 13. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी- मानगो नगर निगम
  • 14. जिला परिवहन पदाधिकारी- जुगसलाई नगर परिषद
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group