Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बकरीद पर ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के एक दुर्लभ भैंसे की कुर्बानी रोकी गयी, जानें क्या है मामला?
    Breaking News

    बकरीद पर ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के एक दुर्लभ भैंसे की कुर्बानी रोकी गयी, जानें क्या है मामला?

    News DeskBy News DeskMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhaka. बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर अधिकारियों ने ‘‘डोनाल्ड ट्रंप’’ नाम के एक दुर्लभ भैंसे की कुर्बानी रुकवाई और उसे राजधानी के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखने का फैसला किया है। यह भैंसा एल्बिनो (रंगहीनता) नामक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति से पीड़ित है, जिसके कारण शरीर में ‘मेलेनिन’ रंगद्रव्य बहुत कम या बिल्कुल नहीं बनता है। इस भैंसे के लहराते सुनहरे बाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘सिग्नेचर हेयरस्टाइल’ से काफी मिलते-जुलते हैं जिसके कारण इसका नाम ‘‘डोनाल्ड ट्रंप’’ रखा गया है।

    पुलिस के अनुसार, सरकार के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को कुर्बानी दिए जाने से कुछ घंटे पहले ही इस 700 किलोग्राम वजनी भैंसे को कब्जे में ले लिया। इस भैंसे के मालिक मोनिरुज जमान ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, आज दोपहर पुलिसकर्मी आए और कहा कि सरकार ने संरक्षण के लिए भैंसे को अपने कब्जे में लेने का फैसला किया है। चूंकि हम सरकार के साथ कोई विवाद नहीं चाहते, इसलिए हमने उसे उन्हें सौंप दिया।’’

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    जमान ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि सरकार या तो उन्हें मुआवजा देगी या उनकी भैंसे के बदले में एक और भैंसा, गाय या बैल उपलब्ध कराएगी। जमान ने ढाका के बाहरी इलाके केरानीगंज स्थित अपने घर पर कुर्बानी देने के लिए तीन दिन पहले इसे खरीदा था।
    केरानीगंज थाना प्रभारी रुहुल कुद्दुस ने कहा कि पशुधन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि भैंसे की उम्र काफी कम है और उसे कई और वर्षों तक पाला जा सकता है। भैंसे के पूर्व मालिक एवं किसान जिया उद्दीन मृधा ने पहले कहा था कि उनके भाई ने भैंसे का नाम ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ रखा था क्योंकि उसके असामान्य सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति के बालों से मिलते जुलते थे।

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    उन्होंने बताया कि यह भैंसा बिकने से पहले ही आगंतुकों और सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ईद की कुर्बानी के लिए लाए गए हजारों पशुओं में यह ‘‘ट्रंप’’ नाम का भैंसा अपने सुनहरे बालों, रंग के कारण काफी अलग और आकर्षक लग रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what is the matter The sacrifice of a rare buffalo named 'Donald Trump' was stopped on Bakrid जानें क्या है मामला? बकरीद पर ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के एक दुर्लभ भैंसे की कुर्बानी रोकी गयी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 14, 2026

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group