Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन
Breaking News

कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी खत्म, सियालदह पहुंची ट्रेन

News DeskBy News DeskJune 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी थी मौत, कई हैं घायल

Kolkata. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गयी, क्योंकि मंगलवार की सुबह ट्रेन के सुरक्षित डिब्बे अपने गंतव्य सियालदह स्टेशन पर पहुंच गये. न्यू जलपाईगुड़ी के निकट मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन पिछले डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उत्तर बंगाल में सोमवार की सुबह बारिश के बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर रंगापानी में हुई टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के कम से कम चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम, पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक निगम यात्रियों की निकासी और उनके घरों तक आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर मौजूद थे.

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से चलने वाली 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार की शाम 7.20 बजे सियालदह पहुंचने वाली थी, लेकिन हादसे के चलते वह अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह तीन बजकर 16 मिनट पर स्टेशन पहुंची.
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से प्रभावित और डरे हुए असहाय यात्रियों को यात्रा के दौरान मालदा शहर और सियालदह सहित विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएं, भोजन और पानी मुहैया कराया गया.

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद समस्याओं को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने सियालदह स्टेशन पर यात्रियों को बसें और छोटे वाहन उपलब्ध कराए, ताकि वह आराम से अपने घर जा सकें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

November 3, 2026

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

November 3, 2026

CBSE ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी में गलतियों को सुधारने का 7 नवंबर तक दिया मौका

November 3, 2026
Recent Post

Railway: दीपावली और छठ के दौरान टाटानगर समेत कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

November 3, 2026

Tata Steel के सभी विभागों को सेफ्टी SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, 29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन’ का होगा आयोजन

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group