Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UGC ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक जानकारी न देने पर 54 निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया
    Breaking News

    UGC ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक जानकारी न देने पर 54 निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 13 के तहत अनिवार्य जानकारी जमा न करने और अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक जानकारी न देने के कारण कम से कम 54 राज्य स्तरीय निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर (चूककर्ता) घोषित किया है. ईमेल और ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से भेजे गए कई स्मरणपत्रों (रिमाइंडर) का हवाला देते हुए, यूजीसी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को निरीक्षण के लिए विस्तृत जानकारी, रजिस्ट्रार द्वारा विधिवत सत्यापित सहायक दस्तावेजों के साथ जमा करने का निर्देश दिया गया है.

    यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘‘उन्हें भरे हुए प्रारूप और परिशिष्टों को होम पेज पर एक लिंक देकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि जानकारी छात्रों और आम जनता के लिए सुलभ हो सके। इसके बाद ईमेल और ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से कई स्मरणपत्र भेजे गए.
    सार्वजनिक जानकारी देने से संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों को हितधारकों को जानकारी प्रदान करने के लिए एक वेबसाइट रखनी होगी जो चालू हो. दिशानिर्देश में कहा गया है, वेबसाइट पर दी गई जानकारी सभी के लिए होम पेज पर आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए जिसमें किसी पंजीकरण या लॉगिन की आवश्यकता नहीं हो. इसके अतिरिक्त, आसान नेविगेशन के लिए ‘सर्च’ सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए.

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 ऐसे चूककर्ता विश्वविद्यालय हैं, जिनके बाद गुजरात, सिक्किम और उत्तराखंड और झारखंड में क्रमशः आठ, पांच और चार ऐसे संस्थान हैं. यूजीसी ने डिफॉल्ट करने वाले विश्वविद्यालयों की सूची जारी की और उन्हें तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी.

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    यूजीसी अधिकारियों के अनुसार, अगर संस्थान निर्देशों की अनदेखी करते रहे तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है. उच्च शिक्षा नियामक ने हाल के महीनों में निजी विश्वविद्यालयों पर अपनी निगरानी कड़ी कर दी है. जुलाई में, उसने लोकपाल नियुक्त न करने पर 23 संस्थानों को चेतावनी दी थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The UGC declared 54 private universities as defaulters for not providing public information on their website. UGC ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक जानकारी न देने पर 54 निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group